Connect with us

छत्तीसगढ़

निजात अभियान एवम सड़क सुरक्षा सप्ताह को ध्यान में रखते हुए सिविल लाईन पुलिस द्वारा मिनीबस्ती अंबेडकर स्कूल में लगाया गया

Published

on

थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)

जन चौपाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेंद्र कुमार जयसवाल नगर पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल (आईपीएस) प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार निरीक्षक प्रदीप आर्य के साथ थाना स्टाफ व वार्ड पार्षद सीमा घृतेष जी के साथ लगभग 500 लोग रहे शामिल।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अघीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा जिला बिलासपुर में नशे के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान निजात एवं वर्तमान में “सड़क सुरक्षा सप्ताह” को ध्यान में रखते हुए दिनांक 24.01.2024 को थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य द्वारा मिनीबस्ती जरहाभाठा अंबेडकर स्कूल में जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन संदीप पटेल (भा.पु.से.) प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य एवम वार्ड पार्षद सीमा घृतेश के साथ लगभग 500 लोग उपस्थित रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर राजेंद्र जयसवाल के द्वारा नशे के दुष्प्रभाव के साथ सड़क दुर्घटना से बचने के संबध में लोगो को बताया गया।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: डायल 112 की तत्परता, महिला ने वाहन में दिया बच्चे को जन्म, सुरक्षित अस्पताल में भर्ती

नगर पुलिस अधीक्षक महोदय संदीप पटेल द्वारा मिनीबस्ती में जो बच्चे पढ़ाई कर रहें हैं उनको नशे से दूरी बनाने और अपने परिजनों को भी नशे से दूर रहने संबंधी बातें बताया गया। उक्त जन चौपाल कार्यक्रम में थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य के द्वारा मिनीबस्ती में नशा बिक्री करने वाले लोगों को नशे के कारण होने वाले सामाजिक आर्थिक नुकसान के साथ सड़क सुरक्षा के संबध में बताया गया।जन चौपाल में उपस्थित अधिकारियों के द्वारा कही गई बातों से मोहल्ले वाले अपना सहमति व्यक्त करते हुए पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मिनीबस्ती को नशे से मुक्त करना बताए है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   हाथ-पैर बंधा कुएं में मिला लापता मासूम बच्ची का शव, पड़ोस के दो लोग हिरासत में

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय : क्रिकेट खिलाड़ियों की दुर्दशा, जनरल बोगी में भूखे पेट तय करना पड़ा भुवनेश्वर तक का सफर, मैच जीतने के बाद भी कुलपति बेखबर!

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   पूरे देश में पहले नम्बर पर ट्रेंड हुआ ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending