Connect with us

छत्तीसगढ़

NSUI बिलासपुर जिला अध्यक्ष द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Published

on

बिलासपुर| जिला पंचायत सदस्य शुभम पेंद्रो ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ग्रामीणों की शिकायतों को तत्कालिक संज्ञान में लेते हुए ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को खेती किसानी के मौसम में बिजली पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से गुजरना पढ़ रहा है, जिसके कारण उन्हें अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और खेती किसानी करने से संबंधित समस्याएं आती है।

ग्रामीणों के इस समस्या से NSUI जिला अध्यक्ष शुभम पेंद्रो और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी को अवगत कराया गया और जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान करने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्य रूप से NSUI जिला अध्यक्ष शुभम पेंद्रो , कांग्रेस कमेटी जिला प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल , ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र पनिका , ब्लॉक उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास, ब्लॉक सचिव शेषमन यादव, ब्लॉक सह सचिव मनोहर रैदास, मुस्कान खान,रेवती मास्को, उर्मिला भट्ट, कावेरी, कृष्णा, अनिल कुमार केवट,सूरज चंद्रा, अशोक यादव, सूरज यादव, कुंडेश्वर चंद्रा, प्रदीप, निहित गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें   अबूझमाड़ में नई सुबह, किसानों को मिलने लगा उनका हक, किसान क्रेडिट कार्ड सहित कृषि और उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का मिला लाभ
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Raipur: घर में मिली दंपत्ति की लाश, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG News: देशी शराब की बड़ी खेप पकड़ाई, प्लास्टिक थैलियों में पेक कर युवक बाइक से ले जा रहा था 70 लीटर महुआ शराब
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अगर मिल रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए, जल्द ही होगा मां लक्ष्मी का आगमन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending