Connect with us

छत्तीसगढ़

Khatron Ke Khiladi 13: हिना खान और फैसल शेख के बाद पहुंचीं दिव्यांका त्रिपाठी, रोहित शेट्टी संग दिखाया स्वैग

Published

on

मुंबई : खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स नए सीजन को एंटरटेनिंग बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पॉपुलर कंटेस्टेंट और डरा देने वाले स्टंट पहले ही शो में चर्चा बटोर रहे हैं। वहीं , हाल ही में खतरों के खिलाड़ी में तीन पुराने कंटेस्टेंट्स के एंट्री की खबर सामने आई थी। अब केकेके 13 में उनके पहुंचने की अपडेट सामने आई है।

खतरों के खिलाडी 13 में फैसल शेख, हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी के शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। कुछ दिनों पहले हिना खान और फैसल शेख ने खुद ही केकेके 13 में शामिल होने की अपडेट दी थी। वहीं, अब दिव्यांका त्रिपाठी के पहुंचने की भी जानकारी आई है।

यह भी पढ़ें   World Tourism Day: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं

केकेके 13 में हुई नई एंट्री

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खतरों के खिलाड़ी 13 की अपडेट शेयर की है। एक्ट्रेस ने शो के होस्ट रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने केकेके 13 में खुद के शामिल होने का भी एलान कर दिया है।

रोहित और दिव्यांका का स्वैग

दिव्यांका त्रिपाठी ने रोहित शेट्टी के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं, इनमें एक्ट्रेस अपना स्वैग दिखाते हुए नजर आईं। पोस्ट के कैप्शन में दिव्यांका ने लिखा, “बॉस के साथ, जो एक्शन के साथ लीड करते हैं ना कि पोजीशन के साथ।”

यह भी पढ़ें   पोला तिहार : ग्रामीण जनजीवन में खुशहाली का प्रतीक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध करता है पोला पर्व

शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट्स

खतरों के खिलाड़ी 13 में टीवी और फिल्म से जुड़े 14 सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। शो की शूटिंग फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है। केकेके 13 में अर्जित तनेजा, शीजान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, ध्वनि मौफकीर, न्यारा एम बनर्जी, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स ने हिस्सा लिया है। शो के प्रीमियर की बात करें तो ये 15 जुलाई के आसपास शुरू हो सकता

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   BREAKING: छत्तीसगढ़ में तेजी से घट रहा संक्रमण दर, आज मिले 405 नए पॉजिटिव मरीज, 787 मरीज़ हुए स्वस्थ...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: हाईकोर्ट में 22 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पोला तिहार : ग्रामीण जनजीवन में खुशहाली का प्रतीक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध करता है पोला पर्व
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending