छत्तीसगढ़
कोण्डागांव: जिले में मनरेगा योजना से वृहद पैमाने पर रोजगार की सुलभता
कोण्डागांव| जिले के अंतर्गत कुल 383 ग्राम पंचायतों में से 363 ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत वर्तमान में रोजगारपरक कार्य संचालित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से भूमि समतलीकरण, डबरी निर्माण, तालाब निर्माण, मिट्टीकृत सड़क निर्माण इत्यादि सम्मिलित हैं। इन कार्यों में 1554 रोजगारमूलक कार्य प्रगतिरत हैं। इन सभी कार्यों में प्रतिदिन 30 हजार से भी अधिक श्रमिकों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। ज्ञातव्य है कि राज्य स्तर से मनरेगा में जिले को 26 लाख 29 हजार मानव दिवस रोजगार के अवसर सृजित किये जाने हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उक्त लक्ष्य के अनुरूप जिले में पंजीकृत जॉब कार्डधारी परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने सर्वोच्च प्राथमिकता देकर स्वीकृत रोजगारमूलक कार्यों को नियमित तौर पर संचालित किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप जिले में लक्ष्य के विरूद्व अब तक 75 प्रतिशत से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किया जा चुका है, जो कि पूरे राज्य में 5 वां स्थान तथा बस्तर संभाग क्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति के दृष्टिकोण से पहला स्थान है।
रोजगारमूलक कार्यों की स्वीकृति एवं नियमित संचालन पर फोकस
जिले में मनरेगा हेतु निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार अब तक कुल 14 करोड़ 38 लाख रुपये लागत के 6153 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है । जिसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में पर्याप्त मात्रा में कार्यों की स्वीकृति सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित तौर पर कार्यों को संचालित करने के लिए ध्यान केंद्रित किया गया है। जिससे एक कार्य की समाप्ति पर अन्य दूसरा रोजगारमूलक कार्य शुरू किया जा रहा है। इसी के फलस्वरूप पंजीकृत जॉब कार्डधारी परिवारों को रोजगार की सुलभता सुनिश्चित हो सके । जिले में मनरेगा के क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और कलेक्टर जन चौपाल एवं अन्य माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निराकरण भी किया जा रहा है ।
इस वित्तीय वर्ष में प्राप्त कुल 20 शिकायतों में से 14 शिकायतों की जांच कर कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है तथा शेष बचे प्रकरणों की जांच प्रक्रियाधीन है। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक जिलें में 150 अमृत सरोवर बनाये जाने का लक्ष्य है । इस ओर जिले में 136 अमृत सरोवर तालाब निर्माण हेतु चिन्हाकंन कर 96 अमृत सरोवर तालाब की स्वीकृति दी जा चुकी है जिसमें 2 अमृत सरोवर पूर्ण किये जा चुके हैं और 88 अमृत सरोवर प्रगतिरत है। आगामी दिनों में इन कार्यों को और तेजी के साथ संचालित कर जल्द पूर्ण किया जाएगा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized1 day ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized8 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
