छत्तीसगढ़
कोटा मेला का हुआ समापन, मेला घूमने के दौरान गुम हुए 21 बालक/बालिका को किया गया उसके परिजन को सुपुर्द
बिलासपुर| महाशिवरात्रि पर्व में कोटा मेला मे हजारों की संख्या में मेला देखने लोगों की आने की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारुल माथुर द्वारा मेला में सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से रखने एवं साइबर जागरूकता *जानबो त बाचबोअभियान चलाने तथा विशेष रुप से मेला में घूमने आए बच्चों का गुम हो जाने पर परिजन को पता तलाश कर सुपुर्द किए जाने निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा के नेतृत्व में कोटा पुलिस द्वारा मेला में घूमने आए 21 बच्चों को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया तथा अलग-अलग क्षेत्रों से मेला देखने आए करीबन 10000 लोगों को साइबर जागरूकता अभियान चलाकर किया गया प्रशिक्षित।
विवरण – थाना कोटा क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर हर साल कोटा में कोट सागर मेला लगता है इस साल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर दिनांक 01.03.2022 से 08.03.2022 तक कोट सागर मेला आयोजित था जहां महादेव का मंदिर ,वैष्णो देवी का मंदिर, राम मंदिर तथा गुरु घासीदास बाबा का जैतखाम है जहां श्रद्धालु लोगो के साथ साथ मेला देखने अलग-अलग क्षेत्रों से हजारों लोग आए थे मेला में सैकड़ों स्टॉल,दुकान, झूला, लगा हुआ था जहां पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगा हुआ था इस दरमियान लोगों को साइबर जागरूकता *जानबो त बाचबो *अभियान चलाकर करीबन 10000 लोगों को प्रशिक्षित किया गया तथा मेला देखने आए गुम 21 बच्चों को माइक/लाउडस्पीकर के माध्यम से उसके परिजन को तलाश कर सुपुर्द किया गया। मेला में अत्यधिक भीड़ भाड़ होने से संदिग्ध व्यक्तियों की करीबन 500 लोगों को एचएचएमडी के माध्यम से चेकिंग किया गया पुलिस की सतर्कता एवं पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त होने से मेला शांतिपूर्ण रहा है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days agoछत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, बस्तर फाइटर्स आरक्षक के लिए 2 नवंबर से शुरू होगा आवेदन
-
Uncategorized4 days agoदीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर
-
Uncategorized7 days agoपीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत की बधाई, कहा- ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे
-
Uncategorized3 days agoAmit Shah in Hyderabad: राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- असली संसद में कभी PM नहीं बन पाएंगे
-
Uncategorized12 hours agoAsian Champions Trophy 2026: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जापान को 4-1 से रौंदा, छठी बार जीता खिताब
