Connect with us

छत्तीसगढ़

14 फरवरी से शुरू होगा मैनपाट महोत्सव, ये मशहूर कलाकार बांधेंगे समा

Published

on

रायपुर: पर्यटन को बढ़ावा देने व लोक संस्कृति के संरक्षण तथा विकास को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट महोत्सव का आयोजन कमलेश्वरपुर के रोपखार जलाशय के समीप 14 से 16 फरवरी तक किया जा रहा है। महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड, छालीवुड व भोजपुरी के मशहूर कलाकरों के साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां से समा बांधेंगे। महोत्सव में पहलवानों का दंगल, एडवेंचर स्पोर्ट्स, मेला, विभागीय स्टॉल भी प्रमुख आकर्षण होंगे।

महोत्सव शुभारंभ के दिन 14 फरवरी को बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक शशि सुमन, छालीवुड कलाकार पदमश्री अनुज शर्मा, लोक गायिका आर्या नंदिनी, सरगुजिहा गायक संजय सुरीला, 15 फरवरी को भोजपुरी स्टार पवन सिंह, मशहूर हास्य कलाकार सुनील पाल, छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरु साहू, बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो सहित कई अन्य कलाकार व स्कूली छात्र-छत्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें   दुर्ग से माना एयरपोर्ट तक सिटी बस सेवा आज से शुरू

महोत्सव के दौरान पर्यटकों को मैनपाट की खूबसूरत प्राकृतिक सौन्दर्य स्थल टाइगर पॉइंट, मेहता पॉइंट, फिश पॉइंट के साथ जलजली, उल्टापानी जैसे अद्भुत नजारे भी देखने को मिलेंगे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   UP : प्रेमिका से मिल रहा था प्रेमी, लड़की के घरवालों ने अर्धनग्न कर पीटा, पहनाई जूतों की माला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   05 June Horoscope: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: आयुष स्वास्थ्य मेला में 432 मरीजों का निःशुल्क इलाज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending