Connect with us

छत्तीसगढ़

सुकमा में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को किया ढेर

Published

on

छत्तीसगढ़: के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया। बता दें कि आज शुक्रवार की सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां नक्सलियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि भेज्जी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में एक जंगल में सुबह गोलीबारी शुरू हुई। ये मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। बता दें कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा।

सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को किया ढेर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम और भंडारपदर के जंगल में मुठभेड़ का मामला सामने आया। यहां भुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया। उन्होंने बताया कि जिले के दक्षिण क्षेत्र में कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को रवाना किया गया था। सुरक्षाकर्मियों की टीम जब भेज्जी थाना क्षेत्र के कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम और भंडारपदर गांव के जंगल-पहाड़ी में थी, तभी नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें   चोरी का आरोपी थाना कोनी पुलिस के गिरप्त मे, 36 नग पंचायत के गौठान मे लगे लोहे के खंभे का काटकर चोरी कर खपाने की फिराक मे था आरोपी

शवों के साथ कई हथियार भी बरामद
वहीं जब गोलीबारी शुरू हुई तो सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने अब तक कुल 10 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा अभी तक इंसास राइफल, एके 47 राइफल, एसएलआर और कई अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। बता दें कि जनवरी 2024 से अब तक कुल 257 नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है। इसके अलावा 861 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 789 ने आत्मसमर्पण किया है।

गृह मंत्री ने बताई नक्सलवाद के खात्मे की तारीख
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन भी बता दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार 31 मार्च, 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म कर देगी। दरअसल, अमित शाह महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बात कही थी। अमित शाह ने कहा, ‘‘मोदी जी ने आतंकवाद और नक्सलवाद से देश को मुक्त कराने के लिए काम किया है। उन्होंने देश को समृद्ध बनाने और दुनिया में इसका सम्मान बढ़ाने के लिए काम किया है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में जो भी बचा (नक्सल खतरा) है, हम उसे 31 मार्च 2026 तक समाप्त कर देंगे।’’

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर-धमतरी रोड पर ट्रक और बस में जबरदस्त भिडंत, 30 से ज्यादा घायल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर-धमतरी रोड पर ट्रक और बस में जबरदस्त भिडंत, 30 से ज्यादा घायल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीणा के निर्देशन में 'Use of Evidence Collection Box' विषय पर आयोजित की गई कार्यशाला
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending