Connect with us

छत्तीसगढ़

सब्जी मंडी तिफरा में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 8 बड़े थोक व्यापारियों तथा एक किराना व्यवसायी को धर दबोचा… जानिए पूरा मामला

Published

on

बिलासपुर| पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सर के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार सक्रिय हो कर कार्यवाही कर रही है । इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को धारा 144 का पालन कराने तथा सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने का निर्देश दिया गया था साथ ही सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देशित किया गया था कि जिन स्थानों पर बड़े पैमाने पर व्यापार होती है तथा अधिक भीड़ लगने की संभावना रहती है उन जगहों को चिन्हित कर यहां पर जो व्यक्ति नियमों की अनदेखी कर रहे हैं उन पर कार्यवाही करें ।

इसी निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह के द्वारा थाने स्तर पर टीम गठित कर थोक सब्जी मंडी तिफरा में दबिश दिया गया जहां पर व्यापारियों के द्वारा ना तो धारा 144 का पालन किया जा रहा था न ही कोरोना काल में शासन द्वारा समय समय पर निर्धारित व्यापार सम्बन्धी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा था। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी खुला उल्लंघ किया जा रहा था इस प्रकार नियमों की अनदेखी करने तथा अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने पर संक्रमण फैलने की पर्याप्त संभावनाएं थी संक्रमण का प्रसार ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए सिरगिट्टी पुलिस के द्वारा थोक सब्जी के कुल 8 व्यापारियों पर महामारी अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता के धाराओं के तहत प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया|

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: परीक्षा से वंचित किए गए 300 से ज्यादा छात्र

एक साथ 8 व्यापारियों पर कार्रवाई होने से व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने थाना प्रभारी सिरगिट्टी को आश्वासन दिया कि पुनः सब्जी मंडी में शासन के गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं किया जाएगा साथ ही धारा 144 के परिपालन में पुलिस को पर्याप्त सहयोग किया जाएगा और मंडी में भीड़ लगाकर कोई भी व्यापार नहीं किया जाएगा साथ ही व्यापार के दौरान कोरोना का प्रसार ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए व्यापार किया जाएगा। इसी तरह यदुनन्दन नगर में किराना व्यवसायी द्वारा भी दुकान खोल कर भीड़ लगाकर सामान की बिक्री की जा रही थी जिसके विरुद्ध भी प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर गिरफ्तार किया गया |

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भक्तों के लिए आज से खुल गए केदारनाथ के द्वार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नये मामले सामने आये
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   गरीब परिवारों का पक्के आवास का सपना हो रहा साकार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending