Connect with us

छत्तीसगढ़

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: हर्बल गुलाल से स्वस्थ, सुरक्षित होगा होली का त्योहार

Published

on

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर| रंगो के त्योहार होली पर एमसीबी जिले में स्व सहायता समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल बनाने में जुटीं हैं। फूल-सब्जियों के प्राकृतिक रंगों से बनाए जा रहे हर्बल गुलाल होली की खुशियों को दोगुना करने अब पूरी तरह तैयार है। होली में सबसे ज्यादा भय केमिकल युक्त रंगों का होता है। समूह द्वारा बनाए जा रहे हर्बल गुलाल पूरी तरह सुरक्षित है।
कलेक्टर पी एस ध्रुव के मार्गदर्शन और सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन के निर्देशन में स्व सहायता समूह की महिलाओं को हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

जिले के 03 समूह की 11 महिलाओं ने हर्बल गुलाल बनाना शुरू किया और अब तक 160 किलोग्राम गुलाल तैयार किया। जिसमें विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ की जय अम्बे महिला स्व सहायता समूह की 02 महिलाओं ने 50 किलोग्राम, विकासखण्ड खड़गवां की दुर्गा स्व सहायता समूह की 05 महिलाओं ने 50 किलोग्राम तथा विकासखण्ड भरतपुर की प्रगति स्व सहायता समूह की 04 महिलाओं ने 60 किलोग्राम गुलाल निर्मित किए हैं और अब तक 160 किलोग्राम गुलाल निर्माण किया। समूह की महिलाओं ने बताया कि गुलाल निर्माण हेतु उन्हें आवश्यक सामग्रियां स्थानीय बाज़ारों से आसानी से प्राप्त हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: विशेष अभियान चलाकर थाना कोनी द्वारा किया गया 4 गिरफ्तारी वारंट तामिल

अरारोट पाउडर में पालक, चुकंदर, हल्दी, गेंदे तथा पलाश के फूलों को उबालकर उन्हें छानकर मिलाया जाता है। प्राप्त मिश्रण को अच्छी तरह सुखाकर छानने के बाद उसमें रोज वॉटर, केवड़ा वॉटर जैसे प्राकृतिक सुगन्धक मिलाने के बाद हर्बल गुलाल तैयार होता है। उन्होंने बताया की गुलाल अलग-अलग मात्रा में पैकिंग कर लिया गया है और अब इन्हें स्टॉल लगाकर बेचा जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पार्षद शेख असलम के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कलेक्टर से मिलने पहुँचे महापौर रामशरण यादव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अवैध खनन पर एक्शन : 5 जेसीबी सहित 11 हाईवा जब्त, लगातार रखी जा रही है नजर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   करोड़ो खर्च करने के बाद धोबीघाट और बच्चो के खेलने के काम में आ रहे हैं तालाब: पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending