छत्तीसगढ़
सक्ती प्रेस क्लब के सदस्यों ने नव पदस्थ TI महतो से की मुलाकात
पूर्व नगर निरीक्षक रूपक शर्मा को भी शाल-श्रीफल भेंटकर किया गया सम्मान एवम दी गई बिदाई
पूर्व टीआई रूपक शर्मा ने कहा- क्षेत्रवासियों ने सदैव मुझे दिया स्नेह एवं सहयोग, मीडिया के भी योगदान को मैं कभी नहीं भुला सकता
सक्ती | सक्ती प्रेस क्लब सक्ती की आवश्यक बैठक 21 अगस्त को स्टेशन रोड स्थित होटल गिरिराज रेन बसेरा में संपन्न हुई,बैठक के दौरान जहां प्रेस क्लब के नए भवन हेतु स्थान चयन के संबंध में चर्चा की गई, तो वही क्लब के संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा कर निर्णय लिए गए, तत्पश्चात प्रेस क्लब के पदाधिकारी/ सदस्यों द्वारा पुलिस थाना सक्ती पहुंचकर वहां नव पदस्थ टीआई कमल किशोर महतो का स्वागत/अभिनंदन करते हुए उनसे मुलाकात की गई, तथा सभी सदस्यों से परिचय भी कराया गया|

इस दौरान सक्ती थाने के पूर्व टीआई रूपक शर्मा को भी प्रेस क्लब के द्वारा उनके स्थानांतरण पर शाल- श्रीफल भेंट कर विदाई दी गई तथा क्लब के सदस्यों ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में पुलिस थाना में बेहतर कार्य हुआ है, तथा हम सभी आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं, इस दौरान पूर्व टीआई रूपक शर्मा ने भी कहा कि पुलिस थाना सक्ती के अंतर्गत नागरिकों का एवं मीडिया का सदैव सहयोग पुलिस प्रशासन को मिलता रहा है,तथा हमने सदैव जनता की सुरक्षा एवं अपराधों पर नियंत्रण करने की दिशा में अपनी जिम्मेदारियों का सजगता के साथ निर्वहन किया है, एवं शक्ति क्षेत्र के लोगों ने जो सदैव हमें स्नेह प्यार एवं सहयोग प्रदान किया है, उसे मैं कभी नहीं भुला सकता|
इस दौरान नव पदस्थ टीआई कमल किशोर महतो से भी मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने आने वाले समय में पुलिस एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य होने की बात कही, तथा कमल किशोर महतो ने भी इस दौरान बताया कि वे करीब 10 वर्ष पूर्व सक्ती शहर में 15 दिनों तक रहकर जिला प्रशासन के विशेष कार्य में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, तथा शहर की जनता काफी शांतिप्रिय है एवं वे भी अपनी जिम्मेदारियों का तत्परता के साथ निर्वहन करेंगे|
सक्ती प्रेस क्लब सक्ती कि 21 अगस्त को आयोजित बैठक के दौरान संरक्षक राजकुमार दरयानी,श्याम सुंदर अग्रवाल, महबूब खान, अध्यक्ष ईश्वर लोधी, उपाध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन, रंजन सिन्हा, कोषाध्यक्ष समसतरेज पप्पू खान, सह सचिव मोहन अग्रवाल, शकील अहमद,राजीव लोचन सिंह, संजय अग्रवाल बंटी, देवेंद्र राठौर, संतोष सोनी लाला,मोहन देवांगन,अशोक अंगुरिया,सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
