Connect with us

छत्तीसगढ़

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा ‘जनसंख्या दिवस पर’ प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम सौपा गया ज्ञापन

Published

on

बिलासपुर| जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या समाधान अधिनियम की मांग को लेकर देशभर के 300 से अधिक जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री भारत सरकार और मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।उस निमित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भी ज्ञापन सौंपा गया जिसमें जांजगीर जिले के पामगढ़ ब्लाक में भी 09 जुलाई को ज्ञापन सौंपा गया।


विदित हो कि देश में बढ़ रही जनसंख्या एक गंभीर विषय बनकर इस दशक में उभरा है,जिसका असर मानव चक्र तथा खाद्य चक्र के साथ साथ पर्यावरण पर भी भारी रूप से पड़ा है।जिसका जीवंत उदाहरण मौसम परिवर्तन और वैश्विक ऊष्मीकरण है।जिसके फलस्वरूप भूमंडलीय तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है।इसका अप्रत्यक्ष कारण जनसंख्या वृद्धि ही है।क्युकी जनसंख्या बढ़ने के कारण ही व्यक्ति अपनी आवश्यकता के लिए बुरी तरह से पर्यावरण का शोषण कर रहा है।जिसके उपाय के रूप में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तरफ से जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग जिला मुख्यालयों में की गई।इस निमित्त पामगढ़ तहसील कार्याल जाकर पदाधिकारियों ने भी मांग पत्र सौंपा।इस मौके पर मुख्य रूप से धीरज साहू ,एकांत गुप्ता , सुग्रीव यादव ,अन्य उपस्तिथ रहे।

यह भी पढ़ें   जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जीतने वाले और सक्षम प्रत्याशियों को ही दिया जाएगा लोकसभा चुनाव का टिकट : अरुण साव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Job Update: शिक्षित बेरोजगारों के लिए 18 जुलाई को जॉब फेयर,147 पदों से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल के सकारात्मक पहल से केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 12 जाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति में किया शामिल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending