Connect with us

बिलासपुर

गुमशुदा बालक को 01 घंटे में किया बरामद

Published

on

बिलासपुर पुलिस महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 20.07.2024 को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिला की ग्राम लारीपारा का रहने वाला समीर मेरसा पिता पुन्नू लाल मेरसा उम्र 14 साल जो कक्षा 9 वी में पड़ता है जो स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक खरगहाना से छुट्टी होने के बाद करीबन 11:30 बजे घर नहीं लौटा की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनु. अधिकारी(पुलिस) श्रीमती नुपूर उपाध्याय द्वारा मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर थाना प्रभारी कोटा श्री उमेश कुमार साहू को तत्काल मौके पर थाना स्टाफ के साथ पहुचकर गुम बालक का पतासाजी करने निर्देश दिए जिस अमल करते हेतु थाना कोटा स्टाफ ग्राम लारीपारा पहुंच कर गुम बालक के पिता पुन्नूलाल मेरसा एवम अन्य ग्रामीणों के साथ ग्राम लारीपारा और खरगहना के बीच जंगल में अलग – अलग टीम तैयार कर जंगल अंदर घुस कर पता तलाश की जा रही थी

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा

जो पता तलाश दौरान गुम बालक समीर मेरसा महाराज प्लाट के पास मिला जिसे पूछ ताछ करने पर बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद फ्रेश होने खरगहना नाला गया हुआ था उस दौरान पागल बैल द्वारा दौड़ाने से भागते भागते रास्ता भटक गया। जो बालक को उसके पिता
पुन्नूलाल को सही सलामत सुपुर्द किया गया।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक उमेश कुमार साहू, प्रा.आ. दिनेश सिंह आर.भोप सिंह साहू, संजय कश्यप का सराहनीय योगदान रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   थाना हिर्री पुलिस द्वारा निजात अभियान के अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध धिनियम के तहत की गई कार्यवाही

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   दिव्यागजनों के लिए सामाजिक संचेतना कार्यक्रम संकल्प का शुभारंभ, कलेक्टर अवनीश शरण हुए शामिल

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एनआईए के नए भवन का किया उद्घाटन, कहा- नक्सलवाद खत्म करने में होंगे सफल

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: सट्टा के खिलाफ संगठित अपराध और जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Published

on

बिलासपुर: नगदी रकम 11,600/- रूपये, मोचाईल, सट्टा प‌ट्टी पर्ची जप्त

अपराध क्रमांक 1268/2024 धारा- 06 ख जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 तथा धारा 112(2) बीएनएस०
नाम गिर० आरोपी :– आकाश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 28 साल नि० दुर्गा मंदीर के पास, कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०

विवरण इस प्रकार है कि उपरोक्त आरोपी कल्याण सट्टा नाम से अंको के माध्यम से हारजीत का दाव लगाकर स‌ट्टा लिख रहा था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गुरुद्वारा के सामने सिन्धी कॉलोनी थाना सिविल लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल के कहने पर तथा उससे मिलकर कर स‌ट्टा प‌ट्टी लिखना, जिसके एवज में प्रतिदिन कमीशन के रूप में नगदी रकम प्राप्त होना बताया। आरोपी के बताये अनुसार प्रकरण में मोबाईल नंबर धारक व्यक्ति कथित खाईवाल को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियो के विरुध्द जुआ अधिनियम तथा संगठित अपराध की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें   थाना हिर्री पुलिस द्वारा निजात अभियान के अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध धिनियम के तहत की गई कार्यवाही
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending