Connect with us

छत्तीसगढ़

पश्चिम बंगाल में हिंसा के खिलाफ सांसद अरुण साव का धरना, कहा- तृणमूल कांग्रेस द्वारा यह सुनियोजित हत्याकांड है

Published

on

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद लगातार हो रहे हिंसा एवं अत्याचार के खिलाफ धरना करने का आह्वान किया था। उसी के तहत सांसद अरुण साव अपने निवास के सामने धरना दिया।

इस अवसर पर सांसद अरुण साव ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। प्रतिपक्ष के विरूद्ध इस प्रकार की हिंसा अत्यंत निंदनीय एवं अस्वीकार्य है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिस प्रकार चिन्हित कर उनके घरों एवं दुकानों को आग लगाने एवं लूटने का अपराध किया गया वही बुरी तरह से मार पीट कर हत्या भी किया गया हैं जो कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा सुनियोजित ढंग से किया गया हैं। सरकार को उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।

यह भी पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 : ज़िला प्रशासन ने शुरू की तैयारियाँ, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बंगाल विरोधी प्रदर्शन किया।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा हो गई। नंदीग्राम में बीजेपी दफ्तर में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। इसके विरोध में बीजेपी ने बुधवार को देशभर में प्रदर्शन किया और गुरुवार को भी कई प्रदेशों में विरोध जारी रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 : ज़िला प्रशासन ने शुरू की तैयारियाँ, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: धान परिवहन तेज करने और माइक्रो एटीएम का अधिक उपयोग करने संभागायुक्त का निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: अरपा का पानी कम होते ही फिर सक्रिय हुए रेत माफिया, धड़ल्ले से कर रहे खनन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending