Connect with us

छत्तीसगढ़

NMDC ने 40 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन को पार करने वाली बनी देश की पहली कंपनी

Published

on

रायपुर:  बस्तर की लाइफलाइन कही जाने वाली NMDC ने देश में नया इतिहास रच दिया है। एनएमडीसी एक वर्ष में 40 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन को पार करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। 1960 के दशक के अंत में 4 एमटीपीए की उत्पादन क्षमता से लेकर अब 40 मिलियन टन की उत्पादन क्षमता प्राप्त करने वाले देश के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक की विकास यात्रा असाधारण रही है। वर्ष 1969-70 में 4 मिलियन टन से प्रारम्भ करते हुए एनएमडीसी ने,1977-78 में 10 मिलियन टन को पार कर लिया। 2004-05 तक दस मिलियन टन उत्पादन और बढाया, एक दशक के भीतर 30 मिलियन टन को पार कर लिया और अब 40 मिलियन की उपलब्धि को पार कर लिया है।

घरेलू लौह अयस्क की मांग में लगातार हो रही वृद्धि के साथ तालमेल रखते हुए, उत्पादन में वृद्धि के लिए कंपनी महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाएं प्रारम्भ की हैं और कैपेक्स परिव्यय कर रही है। हाल के दिनों में, एनएमडीसी ने कोविड के कारण उत्पन्न मंदी और बर-बार हो रही अस्थिरता को दूर करने के लिए एक अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाया और परिवर्तनकारी डिजिटल बुनियादी ढांचे का निर्माण किया। मात्रा में वृद्धि से लेकर सशक्त बनने और 40 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन का मील का पत्थर हासिल के पीछे कंपनी की सुस्थिर बुनियादी बातों और एक दूरदर्शी कार्यबल का हाथ रहा है।

यह भी पढ़ें   रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ़) ने खतरनाक रेलवे ट्रैक स्टंट के लिए यूट्यूबर को गिरफ्तार किया

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए सुमित देब ,अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, एनएमडीसी ने कहा, ” 40 मिलियन टन को पार करने वाली भारत की पहली लौह अयस्क खनन कंपनी बनने की एनएमडीसी की असाधारण उपलब्धि सभी बाधाओं के बावजूद चुनौतियों को स्वीकार करने की क्षमता का एक शानदार प्रदर्शन है। यह कंपनी की दृढ़ता और निरंतरता का प्रतिफल है। मैं इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए टीम को बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि राष्ट्र की # आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को पूर्ण करने की हमारी राह में हम भविष्य में कई और मील के पत्थरों को पार करना जारी रखेंगे। इस उपलब्धि से यह भी पता चलता है कि 2030 तक 100 एमटीपीए कंपनी बनने के लिए हम सही रास्ते पर चल रहे हैं।”

यह भी पढ़ें   रायपुर : शराब डिस्ट्रीब्यूटर बनाने और नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों की ठगी

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने 2030 तक 100 एमटीपीए वाली कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है। सीपीएसई अपनी विशेषज्ञता का उपयोग कर अपने पोर्टफोलियो में कोयला, हीरा, सोना और राष्ट्रीय हित के अन्य रणनीतिक खनिजों को शामिल करते हुए एक बहु-खनिज संगठन बनने की भी योजना बना रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व पर विधि-विधान एवँ मंत्रोच्चार के बीच की शस्त्र पूजा, प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब पूरी क्षमता के साथ नियमित खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   CG: हाथियों के झुंड से गांव में दहशत का माहौल, वन विभाग में जारी किया अलर्ट

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending