Connect with us

छत्तीसगढ़

इन ट्रेनों में अब मिलेगी जनरल टिकट, नहीं लगेगी पेनाल्टी

Published

on

Railway News : रायपुर। एक्सप्रेस ट्रेनों की जनरल बोगियों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बिलासपुर रेलवे जोन ने 1 जून से अपने जनरल टिकट काउंटर खोल दिए हैं। अब यात्री बिना किसी पेनाल्टी के सीधे काउंटर से टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। रायपुर, बिलासपुर और नागपुर मंडल से गुजरने वाली 28 ट्रेनों में तत्काल प्रभाव से यह आदेश अमल में लाया गया है, तो वहीं 27 और ट्रेनों में जनरल टिकट मिलने की तारीख घोषित की गई हैं, जो 30 जून के पहले की हैं।

बिलासपुर जोन से बुधवार को जारी सर्कुलर में उल्लेख किया गया है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से टर्मिनेटिंग और पासिंग ट्रेनों में सेकंड स्लीपर वाले आरक्षित कोचों को अनारक्षित यानी जनरल कोच के रूप में बहाल किया जा रहा है। यही नहीं, मंडलों से कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से जनरल टिकट काउंटर खोल दिए जाएं। गौरतलब है कि रेलवे ने जनरल बोगी में एक-एक जनरल कोच लगाने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें   मैनपुरी एवं बिलासपुर के मध्य दस फेरे के लिए 00412 मैनपुरी –बिलासपुर किसान रेल की मिली सुविधा

प्रदेश से गुजरने वाली इन ट्रेनों में जनरल टिकट

मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा-मुंबई मेल, सिकंदरबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, गीतांजलि एक्सप्रेस, जोधपुर-पुरी एक्स., अजमेर-पुरी एक्सप्रेस, हटिया-पुणे एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस, भगत की कोठी-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, हटिया-मुंबई एक्सप्रेस, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस, नांदेड़ सिकंदराबाद एक्सप्रेस, रीवा इटारसी एक्सप्रेस, कोरबा यशवंतपुर एक्सप्रेस, कोच्चीवली कोरबा एक्सप्रेस, रायपुर- सिकंदराबाद एक्स., दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस, दुर्ग निजामुद्दीन, तिरुपति- बिलासपुर एक्सप्रेस, बेतवा एक्सप्रेस, अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस, उधमपुर-दुर्ग सुपरफास्ट, भोपाल- बिलासपुर पैसेंजर, भगत की कोठी-बिलासपुर एक्स., रीवा- बिलासपुर पैसेंजर और जम्मूतवी-दुर्ग सुपरफास्ट शामिल है।

हर ट्रेन में एक-एक जनरल कोच

प्रदेश की सभी ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त जनरल कोच लगाने का फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूर्व में जिन्होंने जनरल बोगी में रिजर्वेशन करवा लिया है, उनकी सीट आरक्षित रहे और असुविधा न हो, इसलिए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। अब जो भी यात्री काउंटर से टिकट लेंगे, वे इन्हीं अतिरिक्त बोगियों में सफर करेंगे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: डीएसपी रैंक के 36अधिकारियों के ट्रांसफर, देखे सूची...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: डीएसपी रैंक के 36अधिकारियों के ट्रांसफर, देखे सूची...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बघेल और ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त की मुलाकात में छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending