Connect with us

छत्तीसगढ़

शासन की महत्वपूर्ण योजना रोका-छेका कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से चलाने हेतु NSUI जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य ने मरवाही SDM को सौंपा ज्ञापन

Published

on

गौरेला पेंड्रा मरवाही| आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI ब्लॉक मरवाही), जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय जिला अध्यक्ष शुभम पेंद्रो के निर्देशानुसार एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र पनिका के अध्यक्षता में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एसडीएम महोदय मरवाही से भेट कर उन्हे ज्ञापन सौपा और उनसे निवेदन किया की मुख्य सड़क मार्गों एवम् अन्यत्र स्थानों पर आवारा पशुओं के घूमने से लोगो के जान माल की हानि तो होती ही है परंतु साथ ही साथ यातायात बाधित होती है व पशुओं के जीवन को भी खतरा रहता है,

जबकि प्रदेश सरकार ने पशुओं के रहने के लिए गौठान योजना प्रारंभ की है जिसमे पशुओं के भोजन से लेकर उनके रहने तक की वव्यस्था की जाती है, किन्तु हमारे क्षेत्र में आय दिन आवारा पशुओं के कारण यातायात बाधित होता है तथा अन्य दुर्घटनाएं की सूचना प्राप्त होती है।अतः NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा SDM महोदय का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया है और उनसे उचित कार्यवाही की मांग की।

यह भी पढ़ें   CG Crime: पति की शर्मनाक करतूत, छोटे भाई से ही करवाया पत्नी का रेप....

इस दौरान मुख्य रूप से NSUI ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र पनिका,ब्लॉक उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास,ब्लॉक सचिव शेषमन यादव,ब्लॉक सह सचिव मनोहर रैदास अशोक यादव,तरुण ध्रुव, निहित गुप्ता,मुस्कान खान, अंशनी चंद्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।NSUI के जिलाध्यक्ष व हमारे क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य शुभम पेंद्रो ने समस्त क्षेत्र वासिओ से निवेदन किया है की आप सभी अपने पशुओं को बंधेज कर रखें जिससे किसानों के फसल एवम् पशुओं की सुरक्षा बनी रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Crime: पति की शर्मनाक करतूत, छोटे भाई से ही करवाया पत्नी का रेप....
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   विधायक विद्यारतन भसीन के निधन की सूचना से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के समीप बस दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending