छत्तीसगढ़
Bhilai: लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की संख्या, निगम ने जारी किया अलर्ट
भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई ने डेंगू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। अब तक शहर में 04 डेंगू पाजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 3 टाउनशिप क्षेत्र के और 1 निगम क्षेत्र के हैं। फिलहाल 2 मरीजों का अस्पताल में उपचार चल ही रहा है। निगम प्रशासन ने अपने स्वास्थ्य अमले को अलर्ट रहने कह दिया है। खास बात यह है कि टाउनशिप क्षेत्र में मिलने वाले तीनों मरीज सेक्टर 2 और सड़क 4 के ही हैं। सेक्टर 2 सड़क 4 निवासी के राजीव, सुयश साहू व उनकी माता पूजा साहू की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आई है। इस तरह यह माना जा सकता है कि इस सड़क में डेंगू फैलाने वाले मच्छर खतरा बने हुए हैं। इधर निगम क्षेत्र में शांतिनगर वार्ड 14, सड़क 28 निवासी सुमीत कर्मकार 25 वर्ष को भी डेंगू प्रभावित बताया गया है। इनमें से पूजा साहू व सुमीत कर्मकार दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुमीत कर्मकार मुंबई में रहते हैं।
स्पर्श हॉस्पिटल में उनका उपचार किया जा रहा है अनुमान है कि वे मुंबई से ही डेंगू प्रभावित होकर आए हैं क्वार्टर नंबर 19 /ए, सड़क 4, सेक्टर 2 न वासी के राजीव 14 वर्ष को बुखार आ रहा था। बुखार ठीक नहीं होने पर सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां जांच होने पर डेंगू की पुष्टि हुई। क्वार्टर नंबर 21 /बी, सड़क 4, सेक्टर 2 निवासी सुयश साहू 3 वर्ष डेंगू की चपेट में आ गया था रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल, भिलाई में भर्ती किया गया फिलहाल स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। घर में 4 सदस्य हैं। सुयश की माता पूजा साहू 26 वर्ष बुखार आने पर बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां एन एस 1 पॉजिटिव है। फिलहाल सब की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized13 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
