Connect with us

छत्तीसगढ़

हिदायत अली की 5वी पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ स्टैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा उनकी पोती ने किया वर्चुअल विमोचन

Published

on

बिलासपुर । खेल और साहित्य को समर्पित हिदायत अली की पाँचवी पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ स्टैंडबॉल एसोसिएशन ने उनकी प्रथम कृति बाल साहित्य काठ का घोड़ा का उनकी पोती अलीना मायशा के स्वर में ऑडियो बुक का वर्चुअल विमोचन किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ पी के जैन जी शिक्षाविद, अध्यक्ष वाक पीठ नई दिल्ली ने अपनी शुभकामनाएं दी वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ एस एल निराला जी प्राचार्य शास बिलासा कन्या महाविद्यालय ने कहा कि हिदायत अली चहुमुखी प्रतिभा के धनी थे आपका नया खेल स्टैंडबॉल हमारी जिम्मेदारी है उसको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुचाये विशिष्ट अतिथि श्रीमती संज्ञा टंडन आकाशवाणी बिलासपुर ने बताया कि हिदायत अली एक ज़िंदादिली इंसान थे उन्होंने बाल सहित्य , खण्डकाव्य और नाटको के माध्यम से हमे आदर्शो पर चलना सिखाया उन्हें भूल नही जा सकता वही विशेष वक्ता के रूप में सुप्रसिद्ध व्यंगकार डॉ राजेन्द्र मौर्य ने उनके जीवन से जुड़े अनछुए पहलुयों पर प्रकाश डालकर उन्हें ज़िंदा रखने का प्रयास किया ।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : जिले में स्वीप के तहत आयोजित हो रहे है जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का परिचय जाविद अली ने कराया डॉ शाहिद अली विभागाध्यक्ष कुशभाई ठाकरे विश्विद्यालय रायपुर ने सभी अतिथियों का सम्मान किया डॉ साजिद अली प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय श्योपुर ने हिदायत अली का परिचय दिया वहाँ उपस्थित रेलवे के हिंदी भाषा अधिकारी विक्रम सिंह , गुरुघासीदास विश्विद्यालय के पूर्व प्रभारी कुलपति प्रोफेसर एस पी सिंह ने भी अपने विचार रखे ।कार्यक्रम में बाल कलाकार अलीना मायशा द्वारा कविता पढ़ी गई फिर ऑडियो बुक का विमोचन हुआ|


कार्यक्रम में विशेष रूप से बलवंत कौर बल ,नज़मा अली , डॉ शाज़िया अली ,अरशद अली , एन के पंडा , सिंधिया पीटर्स , श्याम कुमार शर्मा , माजीद अली ,आबिद अली ,अमन जमील अंसारी ,आलोक त्रिपाठी , अभय अडाप्वार उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन रेहाना तबस्सुम ने व आभार प्रकट जाविद अली ने किया ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : धर्मांतरण के विरोध में भाजपा का पैदल मार्च, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : महापौर रामशरण यादव ने की श्रमिक दिवस पर बोरे-बासी खाने की अपील
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : धर्मांतरण के विरोध में भाजपा का पैदल मार्च, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending