Connect with us

छत्तीसगढ़

अंतरराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का भांडाफोड़, संचालक समेत 10 आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

Published

on

बलौदाबाजार। बलौदा बाजार के सायबर सेल और थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जिले में अवैध रूप से अंतरराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले मुख्य संचालक सहित 10 अंतर्राज्यीय आरोपियों को जयपुर, राजस्थान से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा फेयर प्ले और रिशु बुक के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाया जाता था। जिसको गिरफ्तार करने में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली। साथ ही आरोपियों के कब्जे से 09 लेपटाप, 44 नग मोबाईल भी जप्त किया गया।

दरअसल, बलौदाबाजार सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जिले के कुकुरदी बाईपास के पास रेड कार्यवाही कर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलाते आरोपी विशाल बजाज को 03 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आरोपी से मोबाइल को जप्त कर साइबर सेल की टीम द्वारा आरोपी के मोबाइल फोन और ऑनलाइन सट्टा गेम फेयर प्ले और रिशु बुक की बारीकी से जांच किया गया। जांच करने के साइबर सेल और पुलिस टीम को उस ऑनलाइन सट्टा गेम का लोकेशन जयपुर में होने का जानकारी प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 11.76 लाख किसानों को मिला दो साल का बोनस, सीएम साय ने किया 3,716 करोड़ रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर

जिसके बाद थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुये एक पुलिस की टीम तैयार कर जयपुर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा जयपुर मे लगातार पतासाजी करते हुये अथक प्रयास और मेहनत से आनलाईन गेम साईट फयर प्ले एवं रिशु बुक के ठिकाना सुनिश्चित कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां रंगे हाथ आनलाईन क्रिकेट सट्टा एवं अन्य गेम खेलाते मौके से 10 आरोपियों को पकडा गया। आरोपियों के कब्जे से 09 नग लेपटाप 44 नग मोबाईल फोन, बैंक खाता एवं अन्य दस्तावेज जप्त किया गया। जब्त दस्तावेज एवं खातों का जब जांच किया गया तो लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन का भी खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें   CG News: गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही बोलेरो पलटी, एक की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

आपको बता दे की पूरे देश भर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एप का लगभग 150 ब्रांच संचालित होने की जानकारी मिली थी, जिसमें से बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम द्वारा ऑनलाइन सट्टा फेयर प्ले एप ब्रांच 96 पर रेड कार्यवाही कर ब्रांच 96 को ध्वस्त कर दिया गया है, साथ ही इस पूरे मामले में और भी संलिप्त अन्य आरोपियों का जांच पतासजी जारी है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही: 35 क्विंटल कबाड़ और 75,000 रुपये के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छेड़खानी का आरोपी जगदलपुर -रायपुर तक़ फॉलो करते हुए रायपुर में गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में होने वाली जी-20 की बैठकों की व्यवस्था की तैयारियां शुरू
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending