Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस के ऑपरेशन क्लीन साइबर को मिली सफलता, आधुनिक तरीके से साइबर अपराध करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

Published

on

● क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर के नाम पर आॅनलाईन ठगी करने वाले अंतर राज्य गिरोह का पर्दाफाश

गूगल में /कम्पनी के फर्जी तरीके से/ कस्टमर केयर के नाम एवम नंबरों में परिवर्तन कर देते थे ठगी को अंजाम

● मुख्य सरगना एवं उसका सहयोगी झारखण्ड के देवधर जिले के सारठ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार में।

● 06 नग मोबाइल फोन मय सिम कार्ड, आधार कार्ड एवं 39,000 रू नगदी बरामद।

● देशभर के गई लोगों को बनाया ठगी का शिकार।

● दिगर प्रांत के फर्जी सिम कोलकाता, पश्चिम बंगाल से फर्जी सिम मंगवाकर देते है घटना को अंजाम।

● ऑपरेशन बिहार एवं झारखंड हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम को मिली कामयाबी।

★घटना का संक्षिप्त विवरण★
थाना सरकंडा जिला बिलासपुर
अपराध क्रमांक:- 665/2021 धारा 420 भादवि 66(डी) आई.टी. एक्ट
दिनांक घटना:- 18 मार्च 2021
ठगी की रकम:- ₹ 118000
रिपोर्ट दिनांक:- 06 जून 2021
दिनाॅक रिपोर्ट:- 10 जून 2021

प्रार्थी:- शंकल लाल समुद्रे आ. ओम प्रकाश समुंद्रेउम्र 34 वर्ष निवासी 02/67 राजकिशोर नगर तुलसी आवास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

ठगी शिकार होने की वजह:- अनजान नम्बर से आने वाले फोन काॅल को रिसिव कर क्रेडिट कार्ड बंद होने संबंधीत फर्जी जानाकरी पर अपने खाते से संबंधीत गोपनाीय जानकारी ठगो को उपलबद्ध करवाकर।

घटनाक्रम:-
दिनांक 06 जून 2021 को प्रातः प्रार्थी के पास अनजाने मोबाईल नम्बर से काॅल आता है प्रार्थी द्वारा काॅल रिसिव करने पर काॅलर स्वयं को एस.बी.आई. क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर का एम्पलाई बताकर 14000 रू का बिल बकाया होने संबंधी बात बताकर उसे तत्काल जमा करने हेतु कहता है अन्यथा आपका क्रेडिट कार्ड और बंैक खाता दोनो बंद करना पडेगा कहता है इस पर प्रार्थी द्वारा अंजान काॅल पर विश्वास करके अपने क्रेडिट कार्ड कानम्बर बैंक खाता का नम्बर पंजीकृत मेाबाईल नम्बर की जानकारी साझा करने के पश्चात ऐनीडेस्क एप डाॅउनलोड करवाकर प्रार्थी के मोबाईल को वह स्व्यं रिमोट लेकर चलाने लगता है तथा प्रार्थी के खाते से कुल ₹118000 रू आॅनलाईन ठगी कर लेता है चुकि प्रार्थी द्वारा एनीडेस्ट के माध्यम से सम्पुर्ण एक्सेस ठगो को दिये जाने की वजह से ओ.टी.पी. को स्वयं देखकर घटना को अंजाम दिये है रूपये के आॅनलाईन आहरण होने की जानकारी प्रार्थी को 10 मिनट बाद मोबाईल में एस.एम.एस. आने पर ज्ञात हुआ ठगी का एहसास होने पर प्रार्थी द्वारा थाना सरकण्डा में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया।

यह भी पढ़ें   कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में दम तोड़ रहा कोरोना! आज मिले 3306 नए पॉजिटिव मरीज... 7332 मरीज स्वस्थ, 92 की मौत

नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) से द्वारा ऑनलाइन ठगी के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान उसमें सूचना एवं प्रोघोगिकी अधिनियम की भी धाराए भा.द.वि. के साथ जोडकर अनुसंधान हेतु सायबर सेल की मदद से आरोपीयो की पहचान करने उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रोहित झा सीएसपी कोतवाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया सीएसपी सरकण्डा निमिषा पाण्डेय के निर्देश में प्रभारी साइबर सेल एवम सरकण्डा निरीक्षक परिवेश तिवारी के निर्देशन में टीम गठित की गई।

टीम द्वारा प्रकरण से जुड़े समस्त तकनीकी पहलुओ का सुक्ष्मता से अवलोकन कर मामले में संलिप्त आरोपीयो की पहचान की गई।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के तीन जिला कलेक्टरों का तबादला, इन IAS अफसरों के भी बदले गए प्रभार

तत्पश्चात आॅपरेशन बिहार एवं झारखण्ड हेतु गठित टीम द्वारा घटना कारित करने वाले झारखण्ड के सारठ थानाक्षेत्रांतर्गत विभिन्न इलाको में पतासाजी कर थाना सारठ पुलिस के सहयोग से जिला देवधर के ग्राम पिण्डारी, पाथरडीह, कपसा, बेलभरना, राजा राडी, सुबअरवा ईत्यादि दुर्गम ईलाको में लगातार 3 दिन तक सघन अभियान चलाकर आरोपीयो को धर दबोचा गया जिन्होने इसके अतिरिक्त भी 2019 से लगातार कई लोगो को ठगना स्वीकार किया जिस बाबत् पुछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:-

  1. अजमल अंसारी पिता चेरकु मिश्रा उम्र 30 वर्ष सा. पिण्डारी थाना सारठ जिला देवघर झारखण्ड।
  2. मोहम्मद सराफत अंसारी पिता स्व. मकबूल मिया अंसारी उम्र 22 वर्ष सा. पिण्डारी थाना सारठ जिला देवघर झारखण्ड।

जप्त सामग्री:- 06 नग मोबाइल मय सिम कार्ड आधार कार्ड सहित 39,000 नगद

टीम में शामिल निरीक्षक कलीम खान निरीक्षक प्रदीप आर्या,उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी उप निरीक्षक संजय बरेठ उप निरीक्षक सागर पाठक उपनिरीक्षक मनोज नायक ,उप निरीक्षक हृदय पटेल सहायक उप निरीक्षक हेमंत आदित्य प्रधान आरक्षक गजेंद्र शर्मा प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप आरक्षण दीपक उपाध्याय नवीन एकका मुकेश वर्मा धर्मेंद्र साहू विवेक राय तदबीर पोर्ते महिला आरक्षक शकुन्तला साहू की भूमिका सराहनीय रही .

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   48 की उम्र में अक्षय कुमार की पत्नि Twinkle Khanna कर रहीं पढ़ाई, ‘बुढ़ापे’ पर भी कही ये बात...

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   48 की उम्र में अक्षय कुमार की पत्नि Twinkle Khanna कर रहीं पढ़ाई, ‘बुढ़ापे’ पर भी कही ये बात...

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   बलरामपुर : वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी शिक्षकों की भर्ती

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending