छत्तीसगढ़
पैनिक अटैक आए फीस के 21 लाख भी नहीं मिले’ तारक मेहता शो की ‘सोनू’ ने मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला

टीवी न्यूज़ डेस्क -‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अब टीवी का सबसे विवादित शो बन गया है। इस शो में काम कर चुके कई एक्टर्स ने इससे दूरी बना ली है और कुछ ने तो मेकर्स पर खुलकर आरोप भी लगाए हैं।
किसी ने मेकर्स पर सेट पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है तो किसी ने फीस न देने की बात कही है। वहीं, अब इस लिस्ट में सोनू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पलक सिधवानी भी शामिल हो गई हैं। अब पलक और तारक मेहता के मेकर्स के बीच बड़ा विवाद छिड़ गया है।
पलक सिधवानी पर गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शो के प्रोडक्शन हाउस ‘नीला फिल्म प्रोडक्शंस’ ने पलक सिधवानी को कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने के लिए लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में दावा किया गया है कि पलक के कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की वजह से न सिर्फ प्रोडक्शन कंपनी बल्कि सोनू के किरदार को भी नुकसान हुआ है। कहा जा रहा है कि पलक के कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के मुताबिक उन्होंने बिना लिखित सहमति के दूसरे प्रोजेक्ट में काम किया है। इसके लिए उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन जब कुछ नहीं हुआ तो प्रोडक्शन हाउस को उन्हें लीगल नोटिस भेजना पड़ा।

पलक ने मेकर्स की पोल खोली
अब पलक सिधवानी ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और शो के मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले उन्होंने इन सभी अफवाहों का खंडन किया था और कहा था कि उन्हें कोई लीगल नोटिस नहीं भेजा गया है। पलक ने कहा था कि उन्होंने मेकर्स को शो छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बता दिया है। जिसके बाद उन्हें बताया गया कि एक मेल आएगा जिस पर उन्हें अपना इस्तीफा भेजना होगा, लेकिन ऐसा कभी कुछ नहीं हुआ। अब पलक ने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि वे जानबूझकर उनके इस्तीफे की मंजूरी में देरी कर रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस इस बात से हैरान हैं कि कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की खबर मीडिया तक पहुंच गई है।
पलक सिधवानी ने शो क्यों छोड़ा?
अब पलक सिधवानी का कहना है कि जब उन्होंने प्रोडक्शन हाउस को शो छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बताया तो टीम ने प्लान किया कि वे उन पर ये आरोप लगाएंगे। पहले उन्हें ब्रैंड एंडोर्समेंट से कोई दिक्कत नहीं थी। अब एक्ट्रेस इस मामले पर कानूनी सलाह ले रही हैं और अपने करियर के लिए जो सही होगा, वही करेंगी। पलक ने शो छोड़ने की वजह अपनी सेहत और प्रोफेशनल ग्रोथ को बताया है। उन्होंने कहा कि कई मीटिंग के बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है और यह शोषण है। पलक ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि 5 साल काम करने के बावजूद उनके साथ यह सब किया जाएगा।
एक्ट्रेस ने मेकर्स पर किया पलटवार
अब उन्होंने मेकर्स पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि प्रोडक्शन हाउस और उनकी टीम की वजह से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है, साथ ही सेट पर उनके साथ गलत व्यवहार किया गया है। इतना ही नहीं पलक ने खुलासा किया कि सेट पर उन्हें पैनिक अटैक भी आया था, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया। आखिर में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी 21 लाख रुपये की फीस अभी तक नहीं दी गई है। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस मामले पर घुमा-फिराकर बात की है। उन्होंने प्रार्थना करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है, ‘अगर आप सच्चाई के साथ सही रास्ते पर हैं, तो आप जीतेंगे।’
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
