Connect with us

छत्तीसगढ़

चोरी के लोहे के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Published

on

नाम आरोपी :- अकबर खान पिता मो. लतिफ खान उम्र 40वर्ष निवासी चांटीडीह सरकंडा हाल मुकाम कोनी थाना कोनी,जिला बिलासपुर (छ.ग.)

जप्ती :- छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी 10 सी 8234 क्रीम रंग का उसके अंदर 06 नग नई नीले रंग की लोहे की पाईप लंबाई 8 फिट, गोलाई ढाई इंच एक लोहे का नया जैक 75 टन वाला रूबि लिखा हरा रंग तथा गोदाम में लाल रंग की पुरानी एक्टीवा की बाडी व चेचिस दो नग लोहे के गेट, सायकल के पार्टस, विद्युत मोटर व अन्य पुराने सरिया कुल वजनी 03 क्विटल 20 किलो किमती 9600 रूपये एवं वाहन किमती 1,50,000 ( डेढ लाख रूपये करीबन )

बिलासपुर| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उ.पु.म व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के द्वारा अवैध कबाड़, पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा, स्नेहिल साहू के उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक सुनील तिर्की के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 245 सोभनाथ यादव को इसी तारतम्य में सूचना मिला की आईटीआई गेट कोनी कबाडी अकबर खान के गोदाम से अवैध कबाड़ से भरी वाहन क्रमांक सीजी 10 सी 8234 में भरा जा रहा है तो पुराने कबाडी अकबर खान के कबाडी गोदाम में दबिश देकर तलाशी ली गई तो अकबर कबाडी गोदाम में छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी 10सी 8234 क्रीम रंग का खड़ा कर उसके अंदर 06 नग नई नीले रंग की लोहे की पाईप लंबाई 8 फिट,गोलाई ढाई इंच,एक लोहे का नया जैक 75 टन वाला रूबि लिखा हरा रंग तथा गोदाम में लाल रंग की पुरानी एक्टीवा की बाडी व चेचिस दो नग लोहे के गेट, सायकल के पार्टस, विद्युत मोटर व अन्य पुराने सरिया कुल वजनी 03 क्विटल,20 किलो किमती 9600 रूपये एवं वाहन किमती 1,50,000 (डेढ लाख रूपये करीबन ) बेचने की तैयारी कर रहा था धारा 91 जाफौ कि नोटिस बैधानिक कागजातो की मांग की गई नही होने पर चोरी की सम्पत्ति का संदेह होने पर आरोपी के विरूद्व धारा-41(1-4)जा.फौ. / 379, भादवि के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

यह भी पढ़ें   रायपुर में फिर चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायपुर में फिर चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: ​​​​​​​प्रयास आवासीय विद्यालयों में Admission के लिए 4 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं आवेदन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अस्पताल में भर्ती कैदी की मौत, रेप के मामले में था बंदी...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending