Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर :पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथूर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी ने जिले मे हो रही अवैध शराब के बिक्री एवं कबाड संचालको पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिये है इसी के परिपेक्ष्य दिनांक 12.01.2022 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नगाराडीह का कमलेश्वर ऊर्फ राहुल बंजारे नाम का व्यक्ति ग्राम पिरैया धनराज के ईटा भट्टा के पास अपने ठेला में भारी मात्रा में देशी कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील तिर्की के द्वारा मुखबिर सूचना से अवगत कराते हुये वरिष्ठ अधिकारी से निर्देश प्राप्त कर सउनि विजय कुमार एक्का, सउनि अमृत मिंज के हमराह स्टाफ के रवाना होकर के मुखबीर के बताये जगह पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया जो शराब खरीदने वाले पुलिस को आते देख भाग गये ढेला में एक व्यक्ति मिला पुछताछ करने पर अपना नाम कलेश्वर बंजारे ऊर्फ राहुल पिता बालाराम बंजारे उम्र 24 साल साकिन ग्राम नगाराडीह थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0 निवासी बताया जिससे अपराध की मंशा को अवगत कराकर पुछताछ करने पर अपने ढेला में रखे एक प्लास्टिक के झोला में रखे कुल 50 पाउच पन्नी में बंधा हुआ प्रत्येक पाउच में 200 ग्राम हाथ भट्टी में बना कच्ची महुआ शराब जुमला 10 लीटर एवं एक पीला रंग के प्लास्टिक डिब्बा 15 लीटर क्षमता वाली जिसमें रूचि नंबर 01 लिखा है में भरा हुआ 10 लीटर हाथ भट्टी में बना कच्ची महुआ शराब जुमला शराब 20 लीटर जुमला कीमती 2000 रूपये तथा शराब बिक्री रकम 1500 रूपये को अपने पेंट की जेब से निकाल कर पेश करने पर उक्त शराब को कब्जे में रखकर बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात व लायसेंस चाहने नोटिस दिया गया जो में मेरे पास शराब रखने व बिक्री करने के संबंध में कोई कागजात नही होना लेख कर दिया शराब एवं शराब बिक्री रकम को जप्त किया गया आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा- 34(2) 59 (क) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   अच्छी खबर: देश के सभी केंद्रीय भंडार स्टोर्स पर अब उपलब्ध होंगे छत्तीसगढ़ हर्बल के उत्पाद
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   फेसबुक से दोस्ती कर पीड़िता को परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर स्टेशन एवं बिलासपुर-अकलतरा सेक्शन में चलाया गया मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   निखिल भारतीय इतिहास शोध संस्थान के तत्त्वावधान में अंतर्जालीय माध्यम से प्रो. वीडी मिश्र व्याख्यानमाला का किया गया शुभारंभ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending