Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब और सट्टेबाजी पर पुलिस का तगड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Published

on

पुलिस का शराब एवं सट्टा खिलाने वाले पर तगडा प्रहार

अवैध देशी प्लेन शराब 6.160 लीटर के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

सट्टा खिलाते 02 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

नाम आरोपी(आबकारी) – कृष्णा साहू उर्फ कृष हरपाल पिता प्यालू हरपाल उम्र 24 साल निवासी अम्बेडकर चौक थाना गुढियारी जिला रायपुर छ.ग.

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा जिले मे ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् अवैध गांजा , शराब/नशीली दवाओ तथा सटोरियो को पकडने के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे को मुखबीर से सूचना मिला की कृष्णा साहू उर्फ कृष हरपाल नाम व्यक्ति गजरा चौक सिरगिटटी के पास अवैध रुप से शराब बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा हैै |

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में भीषण हादसा: खड़ी ट्रक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने ठोका, दोनों ट्रकों में लगी आग…

कि सूचना पर सिरगिटटी पुलिस टीम द्वारा RPF क्राइम यूनिट के सहयोग से घटना स्थल मे पहुचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपी के कब्जे से 34 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 3060 रुपये बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध सदर की 34(2) आब एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में RPF निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक ए के बिंद,आरक्षक आलोक व थाना सिरगिट्टी के प्रधान आरक्षक धनकर की विशेष भूमिका रही l

इसी क्रम मे मजबूत मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर सट्टा खिलाने वाले आरोपी 1.अजय साहू पिता छेदीलाल साहू उम्र 23 साल निवासी यादव नगर तिफरा थाना सिरगिटटी एवं 2.आरोपी दिलीप कुमार साहू पिता श्याम लाल साहू उम्र 39 साल निवासी यादव नगर तिफरा थाना सिरगिटटी के विरुद्ध धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. कायम कर आरोपी के कब्जे से नगदी व सट्टा पटटी जप्त किया गया तथा आरोपीयों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई lआगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में भीषण हादसा: खड़ी ट्रक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने ठोका, दोनों ट्रकों में लगी आग…
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Independence Day 2023: 'मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे के नीचे से दे रहा हूं' अर्थव्यवस्था पर बोले पीएम मोदी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मध्यपप्रदेश से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending