Connect with us

छत्तीसगढ़

महादेव ऐप के 2 ब्रांचों पर पुलिस का छापा

Published

on

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस लगातार महादेव ऐप पर कार्रवाई कर रही है। नए साल में जनवरी महीने में अब तक तीन बड़ी कार्रवाई दुर्ग पुलिस कर चुकी है। पुलिस ने तीन कार्रवाई में 19 आरोपियों को जेल भेजा है। तीसरी कार्रवाई में पुलिस ने सुपेला क्षेत्र में महादेव और रेड्डी अन्ना सट्टा ऐप की दो सब ब्रांच पर रेड मारकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से कई मोबाइल और लाखों का ट्रांजेक्शन भी मिला है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी भिलाई के सुपेला क्षेत्र के निवासी हैं। इसमें पहला ब्रांच भीषम साहू 28 वर्षीय निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला के निर्देशन में चल रहा था। इस ब्रांच पर छापा मारकर पुलिस ने भीषम सिहत चंद्रभूषण साव 24 वर्षीय लक्ष्मी नगर सुपेला और जयंत सेन 22 वर्षीय शास्त्री नगर केम्प-1 को गिरफ्तार किया है। भीषण सट्टा के साथ-साथ पेंटिंग का काम भी करता था। वहीं दूसरा ब्रांच मोहम्मद शादाब 23 वर्षीय गांधी चौक कैम्प-2 के नेतृत्व में चल रहा था। इसके साथ पुलिस ने राजकुमार सिंह उर्फ मसाला 23 वर्षीय शांति नगर भिलाई और सचिन यादव 26 वर्षीय आर्य नगर कोहका को भी गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें   अजब गजब: दो बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, घर-बार छोड़कर प्रेमी के साथ हुई फरार...

रेड्डी अन्ना बुक के लिए भी करते थे काम

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल की जांच की तो उसमें एक नहीं दो-दो सट्टा एप डाउनलोड था। ये लड़के महादेव और रेड्डी अन्ना बुक दोनों के लिए काम करते थे। कई लड़कों के मोबाइल में बेट-9 का ऐप भी मिला है। ये खुद भी अपनी आईडी चला कर लोगों से दांव लगवाने का काम करते थे। ऐसा करके हर एक लड़का रोजाना 10-15 हजार रुपए की कमाई कर लेता था।

आरोपियों ने खोले कई राज

बता दें कि, पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शुरुआत पूछताछ में आरोपियों से कई महत्वपूर्ण राज मिले हैं। इन आरोपियों के स्वामी महाराष्ट्र, यूपी, एमपी, दिल्ली और छत्तीसगढ़ जैसे अलग-अलग राज्यों में बैठकर ऑनलाइन सट्टा का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस को इन सभी की पूरी जानकारी मिलने के बाद वह सभी जगह एक साथ छापेमारी करेगी। इस मामले में पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आज करें भगवान शिव की आराधना, जीवन में नहीं आएगी कोई बाधा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पुराना बस स्टैण्ड हत्या के आरोपी को बिलासपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते तीन रजत पदक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending