Uncategorized
होली त्योहार के पूर्व अवैध शराब भण्डार/बिक्री पर थाना कोनी की ताबडतोड़ कार्यवाही
अपराध क्रमंाक-118/2022 धारा-34(2) आबकारी एक्ट
नाम आरोपी:- प्रमोद कुमार सूर्यवंशी पिता सुन्दर लाल सूर्यवंशी, उम्र 40 वर्ष, सा.ग्राम जलसो, भूरीभाठा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
जप्त सम्पत्ति:- 9 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 900/- रुपये
अपराध क्रमंाक-119/2022 धारा-34(1)(क), 34(ख) आबकारी एक्ट
नाम आरोपी:- शीतबसंत वर्मा पिता राजकुमार वर्मा, उम्र 43 वर्ष, सा.ग्राम जलसो, भूरीभाठा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
जप्त सम्पत्ति:- 4 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 400/- रुपये
अपराध क्रमंाक-120/2022 धारा-34(2) आबकारी एक्ट
नाम आरोपी:- संतोष कुमार वर्मा पिता रमाकांत वर्मा, उम्र 41 वर्ष, सा.ग्राम जलसो, थाना कोनी
जप्त सम्पत्ति:- 12 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 900/- रुपये
अपराध क्रमंाक-121/2022 धारा-34(2) आबकारी एक्ट
नाम आरोपी:- उत्तम वर्मा पिता गीतन वर्मा, उम्र 28 वर्ष, सा.ग्राम जलसो, भूरीभाठा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
जप्त सम्पत्ति:-20 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 2000/- रुपये
आबकारी वृत्त कोटा प्रकरण क्रमंाक-144/2022 धारा-34(2) आबकारी एक्ट
नाम आरोपी:- रविन्द्र वर्मा पिता धरम लाल वर्मा, उम्र 32 वर्ष, सा.ग्राम जलसो, भूरीभाठा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
जप्त सम्पत्ति:- 9 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 900/- रुपये, 60 किलोग्राम लहान
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर द्वारा होली त्योहार को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब भण्डारण/बिक्री करने वालों के विरुद्ध अधिक-से-अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे, जिस पर ए.एस.पी. शहर उमेश कश्यप एवं सीएसपी, सरकण्डा, स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक सुनील तिर्की, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त कोटा, रमेश कुमार दुबे एवं सीएफ के बल के साथ संयुक्त रुप से टीम बनाकर ग्राम जलसो में पृथक-पृथक कार्यवाही की गई, जिसमें थाना कोनी के द्वारा आरोपी उत्तम वर्मा से 20 लीटर, प्रमोद कुमार सूर्यवंशी 9 लीटर, संतोष कुमार वर्मा से 12 लीटर, शीतबसंत वर्मा से 4 लीटर तथा आबकारी टीम द्वारा आरोपी रविन्द्र वर्मा से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 60 किलो लहान जुमला 54 लीटर कच्ची महुआ शराब, 60 किलोलहान जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Uncategorized
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices

Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान और बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर दोनों देशों के ईंधन बाजार पर दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
Pakistan Petrol Price: 1,000 रुपए तक जा सकता है भाव
पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने रविवार को कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी होती है, तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल पाकिस्तान में पेट्रोल 389 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 424 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
अगर पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक पहुंचती है, तो मौजूदा विनिमय दर के आधार पर यह करीब ₹346 भारतीय रुपए प्रति लीटर के बराबर होगी। मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के समय, 28 फरवरी को पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 258.17 रुपए प्रति लीटर थी। तब से इसमें करीब 131 रुपए यानी लगभग 51% की वृद्धि हो चुकी है।
बाइक और छोटी कारों के लिए सब्सिडी
बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए पाकिस्तान सरकार ने बाइक, रिक्शा और 800 सीसी तक की कारों के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर तक की राहत दी जा रही है। सरकार के अनुसार, 17.5 लाख से अधिक लोगों ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
Uncategorized
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आगामी त्योहार और शीतकालीन छुट्टियों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए कुल 15 दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान स्कूल पांच दिनों के लिए बंद रहेंगे।
इसी तरह दीपावली अवकाश 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। दीपावली के अवसर पर भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को पांच दिनों का अवकाश मिलेगा। वहीं, साल के अंत में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। यह अवकाश भी पांच दिनों का होगा।
इस तरह छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
Uncategorized
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास, जनकल्याण सहित दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण और सार्थक चर्चा हुई।
दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर हुई सकारात्मक चर्चा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों राज्यों के बीच अनेक साझा विषय और विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। आपसी संवाद और सहयोग को और मजबूत करते हुए इन संभावनाओं को दोनों राज्यों की जनता के हित में आगे बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री माझी से सकारात्मक चर्चा हुई।
महानदी जल विवाद पर क्या बोले मुख्यमंत्री साय
सीएम साय ने महानदी जल विवाद के संबंध में कहा कि लंबे समय से चले आ रहे इस विषय के समाधान की दिशा में अब सकारात्मक वातावरण बना है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा, दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। केंद्र सरकार के सहयोग और दोनों राज्यों की सकारात्मक पहल से इस विषय का बहुत जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized1 day ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
