छत्तीसगढ़
महिला स्वसहायता समूहों से रेडी टू ईट पूरक पोषण आहार के लिए प्रस्ताव 16 जुलाई तक आमंत्रित
बिलासपुर| महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी, बिल्हा, बिलासपुर, सकरी, सीपत, सरकण्डा, तखतपुर एवं कोटा अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी टू ईट पूरक पोषण आहार प्रदाय करने हेतु महिला स्व सहायता समूहों से 02 जुलाई से 16 जुलाई 2021 तक कार्यालयीन समय में आवेदन आमंत्रित किया गया है। कार्य से संबंधित शर्ते एवं विस्तृत विवरण एक दिवस पूर्व तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त किया जा सकता है।
एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी के अंतर्गत मस्तूरी में 22 आंगनबाड़ी केन्द्र, रिस्दा में 25, पचपेड़ी में 28, दर्रीघाट में 26, टिकारी में 25, भटचैरा में 26 आंगनबाड़ी केन्द्रों मंे रेडी टू ईट फूड प्रदाय किया जायेगा। इसी प्रकार बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत बिल्हा में 23, मंगला पा. में 27, बोदरी में 25, तिफरा में 29, बरतोरी में 26, देवकिरारी में 26, दगौरी में 25, हिर्री में 27, बाल विकास परियोजना बिलासपुर अंतर्गत राजेन्द्र नगर में 26, बाल विकास परियोजना सकरी अंतर्गत सकरी में 26, काठाकोनी में 23, भरारी में 24, घुटकु में 26, अमेरी में 24, अमसेना में 23, भरनी में 22, गनियारी में 23, बाल विकास परियोजना सीपत अंतर्गत गुड़ी में 25, दर्राभाठा में 25, लुतरा में 26, कुली में 25, जांजी में 22, बाल विकास परियोजना सकरण्डा अंतर्गत उच्च भट्टी में 18, तखतपुर अंतर्गत तखतपुर में 22, बेलपान में 28, खपरी में 24, बीजा में 25, विजयपुर में 27 तथा कोटा अंतर्गत चपोरा में 29, रतनपुर में 28, झिंगटपुर में 25, केन्दा में 24 आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी टू ईट फूड प्रदाय किया जायेगा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
