Connect with us

छत्तीसगढ़

ओजोन की सुरक्षा जीवन की सुरक्षा: प्रो. जाट

Published

on

बिलासपुर |अचंल के प्रतिष्ठित महाविद्यालय सी.एम.दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर के भूगोल विभाग में अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता प्रो. बी. सी. जाट (जयपुर, राजस्थान), तथा प्रो. अजय तिवारी (जबलपुर, मध्यप्रदेश) को आनलाईन मोड पर आमंत्रित किया गया।


प्रो. बी. सी. जाट ने कहा की ओजोन गैस की सुरक्षा जीवन की सुरक्षा। उन्होंने बताया कि लाफिंग गैसों (NO2) के कारण ओजोन परत मे छेद हो रही है, जो एक चिन्तनीय विषय है। हम सब को मिलजुल कर लाफिंग गैस को नियंत्रित करना चाहिए।
इस अवसर पर जबलपुर (म.प्र.) के प्रो. अजय तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजोन परत वायु मण्डल की चैथी परत है जो हमें सूर्य से आने वाली खतरनाक पराबैगनी किरणें को सोख कर सुरक्षित करता है।

यह भी पढ़ें   BJP प्रत्याशी ब्रम्हानंद को झारखंड पुलिस ने दिया इतने घंटे का समय, नोटिस जारी कर दी चेतावनी

यदि ओजोन परत में छिद्र बदले जायेगें तो जीव-जंतुओं को खतरनाक बीमारियाँ अधिक होने से एक दिन ऐसा आयेगा कि धरती के सभी जीव-जन्तु नष्ट हो जाएगें। अतः आज आवश्यकता है कि क्लोरो-फ्लोरो कार्बन जो विभिन्न माध्यम से मनुष्य के द्वारा वायु मण्डल में छोड़ा जा रहा है या विसर्जित किया जा रहा है उसे नियंत्रित किया जाए। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष, डाॅ. पी. एल. चन्द्राकर द्वारा सभी अतिथियों का अभिनन्दन किया गया। व्याख्यान को सफल बनाने में प्रो. के. प्रसाद, महुआ पाठक, रोहित लहरे एवं भूगोल परिषद के छात्र-छात्रायें सक्रिय रहें। महाविद्यालय के शासकीय निकाय के अध्यक्ष, पं. संजय दुबे एवं प्रभारी प्राचार्य डाॅ. संजय सिंह ने भूगोल विभाग को इस सफल आयोजन के लिए अपनी शुभ कामनायें प्रेषित किये।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम बघेल कांग्रेस के स्टार प्रचारक, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बहतराई इंडोर स्टेडियम में किया गया सामूहिक योगाभ्यास
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अकलतरा रेलवे स्टेशन में नवनिर्मित लिफ्ट एवं कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड का लोकार्पण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending