छत्तीसगढ़
सोशल मीडिया पर बेरहमी से मारपीट वाली वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर सीपत पुलिस द्वारा तत्परता से की गई कार्यवाही
पांच आरोपी गिरफ्तार, जिसमें एक अपचारी बालक भी है
आरोपी :
१. मनीष खरे पिता स्वर्गीय राम स्नेही खरे उम्र 30 वर्ष
२. युवराज खरे पिता श्री रमेश खरे उम्र 25 वर्ष
३. जानू भार्गव उर्फ विश्वजीत पिता द्वारका प्रसाद भार्गव उम्र 20 वर्ष
४. भीम केसरवानी पिता बसंत केसरवानी उम्र 21 वर्ष
५. अपचारी बालक उम्र 15 वर्ष
सभी आरोपी ग्राम कबाड़ीडीह, उच्चभट्टी के हैं|
संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी महावीर सूर्यवंशी जोकि गढवट थाना रतनपुर का रहने वाला है, जो राजेंद्र सिंह के प्लाट में चौकीदारी का काम करता है कि दिन सोमवार दिनांक 25-04-2022 को डायल 112 में मनीष खरे ने प्रार्थी को चोरी करने के आरोप में थाना सीपत लेकर आया था उसके बाद मनीष के द्वारा रिपोर्ट नहीं करूंगा, समझौता हो गया है पर प्रार्थी को एक परिचित लड़का के साथ राजेंद्र सिंह के प्लाट में ले जाकर छोड़ दिया और अपने घर चला गया था| दिन मंगलवार को नशीली गोली जोकि मनीष खरे के बाड़ी में रखा था उसे लेने के लिए गया था, उस समय मनीष खरे घर पर नहीं था | दिन गुरुवार दिनांक 28 /4/2022 को राजेंद्र सिंह के प्लाट में मजदूरी का काम कर रहा था कि उसी समय आरोपी मनीष खरे करीबन 9:30 बजे प्लैटिना मोटरसाइकिल से राजेंद्र सिंह के प्लाट में आया और आरोपी मनीष ने राजेंद्र सिंह से बातचीत करने के बाद मोटरसाइकिल में बैठा कर झलमला के क्रिकेट मैदान के पास महुआ पेड़ के नीचे ले गया और फोन करके अपने साथी युवराज विश्वजीत भीम ऋषभ को बुलाया जो पहले से जान से मारने की नियत से बेशरम के डंडा से ताबड़तोड़ मारपीट की और दोनों पैरों को गमछे से बांध दिए, मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए सभी एक राय होकर पेड़ में रस्सी से उल्टा लटका कर बेशरम के ठंडा से एवं हाथ-मुक्का से मारपीट करने लगे जो मुझे 10:00 बजे से लेकर 12:30 बजे तक महुआ पेड़ में उल्टा लटका कर मारपीट की है | मारपीट करने से चेहरा, बाया कान, पीठ, सीना, पेट, दोनों हाथ, हथेली पर और जांघ में सूजन हो गया है और दर्द हो रहा है| एक आदमी जिसे प्रार्थी खान भैया बोलता है वह घटनास्थल आया और उसने समझाने की कोशिश कि लेकिन वे नहीं माने, तब किसी एक लड़के ने पुलिस आ रहा है कह कर बोलने पर मनीष और सभी लोग छोड़कर भाग गए तो मैं भी पैर में बांधे गमछा को खोल कर सेलर के तरफ जाने लगा तो ग्राम सेलर के फल्गु पारा के पास फिर से मनीष खरे, युवराज खरे, विश्वजीत, भीम, ऋषभ पकड़ कर कबारी उच्च भट्टी ले जाकर बोले कि बच गए साले जान से मार कर खत्म कर दूंगा और इस कहते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे जो मोहल्ला के लोग आने से मारपीट करने को छोड़कर भाग गए | आरोपियों के द्वारा फिर से मारपीट ना हो इसलिए डर के कारण रिपोर्ट करने नहीं आना बताया जो सोशल मीडिया पर बेरहमी से पिटाई करने वाला वीडियो वायरल होने पर सीपत थाना के द्वारा प्रार्थी की पतासाजी कर थाना लाने पर आज दिनांक को प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 307, 342, 147, 149, 294 भादवी के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपियों की निशानदेही पर मोटरसाइकिल, मारपीट किए हुए डंडे एवं अन्य वस्तुओं की जब्ती कार्रवाई की गई तथा प्रकरण में आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने पर आज दिनांक को गिरफ्तार किया गया है |
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized11 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
