Connect with us

छत्तीसगढ़

रेल मदद हेल्पलाइन के माध्यम से किया जा रहा है यात्रियों की त्वरित सहायता, रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ने लौटाया यात्री का छुटा हुआ बैग

Published

on

रेल मदद हेल्पलाइन के माध्यम से किया जा रहा है यात्रियों की त्वरित सहायता, रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ने लौटाया यात्री का छुटा हुआ बैग

बिलासपुर| बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन द्वारा रेल मदद हेल्पलाइन द्वारा प्राप्त सभी मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यात्रियों की हरसंभव सहायता की जा रही है। इसी संदर्भ में आज दिनांक 16.11.2022 को रेल मदद से गाड़ी संख्या 18518 लिंक एक्स के जनरल कोच में यात्री प्रासल कुमार साहू द्वारा बैग छूटने की शिकायत प्राप्त होने पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर के आरक्षक योगेश शर्मा द्वारा उक्त गाडी के जनरल कोच को अटेंड किया गया एवं यात्री के बताए अनुसार खोजबीन कर बैग को उतारकर यात्री प्रासल कुमार साहू पिता कृष्णा कुमार साहू उम्र 21 वर्ष, निवासी दर्रीपारा पकरिया लटिया, थाना-अकलतरा, जिला- जांजगीर चापा (छग) को सूचित करते हुये उनके बैग में रखा सामान 01 रेडमी कंपनी का लैपटाप कीमत 60000/-, चार्जर , माउस 04 पेनड्राइव, 02 फिंगरप्रिंट मोफ 01 मंत्रा, 01 नग एमआई का पॉवर बैंक, 01 मोबाइल , 01 मोबाइल चार्जर , तथा कुछ इस्तेमाली कपड़े कुल कीमत 80000/- रू सही सलामत सुपुर्द किया । इस कार्य के लिए यात्री द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेलवे प्रशासन के इस कार्य की खुले दिल से तारीफ की गई|

यह भी पढ़ें   तखतपुर के ग्राम खैरी एवं लाखासार में मना वजन त्यौहार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   7 सीजी NCC बटालियन के तत्वाधान में विजय दिवस उत्सव के रूप में शास.बिलासा कन्या महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : 35 चयनित शिक्षकों के अलग-अलग पदस्थापना आदेश जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कछुआ चाल से बन रही घटिया सड़क : जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया, लोग हो रहे हादसों का शिकार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending