Connect with us

छत्तीसगढ़

रेलवे चाईल्ड लाइन के सदस्यों ने मंडल रेल प्रबंधक को बांधी फ्रेंडशिप रिबन

Published

on

Railway Child Line members tied friendship ribbon to Divisional Railway Manager

बिलासपुर| परिजनों से बिछडे, गुमशुदा, घर से भागे एवं घुमंतु बच्चों की सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित करना चुनौती भरा कार्य है। ऐसे बच्चों से दोस्ती करने, इनका काउंसलिंग कर समाज की मुख्य धारा में जोडने, चाईल्ड लाइन को सूचित करने के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से रेलवे चाईल्ड लाइन द्वारा दिनांक 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक चाईल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।


इसी के अंतर्गत आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुँचकर रेलवे चाईल्ड लाइन के केंद्र समन्वयक अल्का फाक एवं सदस्यों द्वारा मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक देवराज, वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास कुमार कश्यप व अन्य अधिकारियों एवं रेलवे कर्मचारियों को फ्रेंडशीप रिबन बांधकर चाईल्ड लाइन से दोस्ती करने का आग्रह किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने उनके कार्य की प्रशंसा की तथा उनका उत्साहवर्धन भी किया ।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 921.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज


उल्लेखनीय है कि रेलवे प्रशासन द्वारा ऐसे बच्चों के लिए घरेलु वातावरण प्रदान करने की दिशा में बेहतर प्रयास के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 01 में बाल सहायता केन्द्र का प्रावधान किया गया है । रेलवे प्रशासन आम जनता से आग्रह करता है कि यदि आपके आसपास ऐसे बच्चे दिखे तो इसकी जानकारी 1098 (चाईल्ड लाइन) में अवश्य दें । जिससे उनका काउंसलिंग कर समाज की मुख्य धारा में जोडने में इनकी मदद की जा सके|

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   नक्सलियों की कायराना करतूत, मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान कर कैंप को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लाभदायक बताया

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को रहेंगे दुर्ग संभाग के दौरे पर, आईजी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending