छत्तीसगढ़
जनरल कोच में सफर करने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, पढ़ें पूरी खबर
अब रेलवे ने जनरल कोच में सफर करने वाले लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए इकोनॉमी मील की शुरुआत की है। भारतीय रेलवे की इस नई व्यवस्था के तहत, यात्री ट्रेनों और द्वितीय श्रेणी कोचों में यात्रा करने वाले लोगों को 20 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा इतना ही नहीं, 200 मिलीलीटर पानी का एक गिलास भी 3 रुपये में मिलेगा। आमतौर पर यात्रियों को पानी की बोतल खरीदने के लिए लगभग 20 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे ने उदयपुर तथा अजमेर व आबू रोड रेलवे स्टेशनों पर यह किफायती यानी सस्ती भोजन व्यवस्था शुरू की है. इसके अंतर्गत सामान्य श्रेणी के डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को इकोनॉमी माइल्स उपलब्ध कराई जा रही है.
यह खाना इन तीनों स्टेशनों के प्लेटफॉर्म- 1 पर उपलब्ध है. खास बात यह है कि जिस प्लेटफार्म पर सामान्य श्रेणी के डिब्बे रुकते हैं, यहां काउंटर या स्टॉल बनाए गए हैं. ये इकोनोमी मील स्टॉल उदयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक नंबर पर राणाप्रताप छोर और हिम्मत नगर छोर पर निर्माण किया जाएगा. बता दें यहां हर ट्रेन के जनरल डिब्बे रुकते हैं. वहीं, अजमेर और आबू रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के अलग- अलग छोर पर ये स्टॉल लगाए गए हैं. रेलवे के इकोनॉमी मील में क्या मिलेगा? रेलवे के इस 20- 22 रुपये के इकोनॉमी मील में 6- 7 पूड़ी, आलू की सब्जी और अचार होगा. इसकी शुरुआत उदयपुर सिटी स्टेशन पर हो चुकी है. आने वाले दिनों में इन स्टॉलों पर स्नैक्स या कॉम्बो मील (350 ग्राम) भी मिलेगा, जिसकी कीमत 50 रुपये होगी. 50 रुपये के कॉम्बो मील में राजमा- चावल, खिचड़ी, कुलचे छोले, छोले- भटूरे, पावभाजी या मसाला डोसा लिया जा सकता है. इसके अलावा, यात्रियों के लिए 200 मिमी पैकेज्ड सील्ड ग्लास उपलब्ध होंगे, जिसकी कीमत 3 रुपये रखी गई है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized16 hours ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
