Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : हेल्पलाईन में समस्या समाधान के लिए अब तक 849 फोन कॉल

Published

on

Raipur: 849 phone calls so far for problem solving in the helpline

रायपुर| छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल के आदेशानुसार हेल्पलाईन के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर प्रातः 10.30 बजे शाम 5.30 बजे तक निरंतर विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों द्वारा अपनी समस्याएं बताई जा रही हैं, जिसका मंडल द्वारा त्वरित समाधान किया जा रहा है। हेल्पलाईन पर परीक्षा से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए 21 फरवरी से 01 मार्च तक 849 फोन कॉल आए। हेल्पलाईन का संचालन शासकीय अवकाश और रविवार को छोड़कर किया जा रहा है।


हेल्पलाईन के टोल फ्री नंबर पर परीक्षार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रश्न परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा शुरू होने से पहले पूछे जा रहे हैं। हेल्पलाईन में आज कक्षा 10वीं हिन्दी विषय के लिए प्रथम पाली में पुष्पा वर्मा, डॉ. लीली साहू और द्वितीय पाली में रागिनी अवस्थी, मंजू सिंह विषय-विशेषज्ञ द्वारा संबंधित सवालों के जवाब देते हुए समस्या का समाधान किया गया। साथ ही मंडल के उप सचिव जे.के. अग्रवाल, नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू, सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति शुक्ला, अलका दानी के सहयोग से विद्यार्थियों द्वारा रखी गई समस्याओं का समाधान किया गया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर क्रिकेट संघ का डिस्ट्रिक्ट का ट्रायल आज से होगा शुरू


हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा एक मार्च को आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरपोंगी, मां बंजारी गुरूकूल विद्यालय रावांभाठा रायपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरना एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टंडवा का निरीक्षण मंडल के उप सचिव जे.के. अग्रवाल, सहायक प्राध्यापक प्रदीप कुमार साहू एवं मनीषी सिंह और सहायक सचिव आर.के. सोंधिया द्वारा किया गया। परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई।

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   चीन को पीछे छोड़ते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रही : IMF

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   CG Breaking : MBBS और एमडीएस चिकित्सक आज से हड़ताल पर, ठप्प रहेंगी सेवाएं!

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   मन की बात: PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- इमरजेंसी के काले दौर को कोई नहीं भूल सकता

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending