Connect with us

छत्तीसगढ़

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रायपुर (दुर्ग) – विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया

Published

on

यह छत्तीसगढ़ राज्य की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है ।

रायपुर स्टेशन पर रायपुर (दुर्ग)- विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया एवं आमजनों में उत्साह देखा गया ।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दिनांक 16 सितंबर, 2024 को रायपुर (दुर्ग)-विशाखपट्टणम वंदे भारत उद्घघाटन स्पेशल एक्सप्रेस को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया । केन्द्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योंगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े । रायपुर (दुर्ग)-विशाखपट्टणम वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 07 से रवाना किया गया । रायपुर (दुर्ग) – विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस रायपुर, महासमुंद, खरीयार रोड, काटाभाँजी,टीटलागढ़, केसिंगा, रायगड़ा, पार्वतीपुरम, विजयनगरम और विशाखपट्टणम को जोड़ने वाली छत्तीसगढ़ की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है । वर्तमान में इस खंड में चलने वाली अन्य ट्रेनें दुर्ग से विशाखपट्टणम के बीच की दूरी को लगभग 11 घंटे में तय करती है ।दुर्ग-विशाखपट्टणम वंदे भारत दुर्ग एवं विशाखपट्टणम के बीच की दूरी को 8 घंटे में तय करेगी, जिससे लगभग 3 घंटे समय की बचत होगी ।

रायपुर (दुर्ग) – विशाखपट्टणम वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस के शुभारंभ के अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन में छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री ,आवास एवं शहरी श्री तोखन साहू जी , माननीय सांसद दुर्ग श्री विजय बघेल जी, माननीय सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल जी , माननीय विधायक रायपुर (पश्चिम) श्री राजेश मूणत जी, माननीय विधायक रायपुर (उत्तर) श्री पुरन्दर मिश्रा जी , माननीय विधायक रायपुर (ग्रामीण) श्री मोतीलाल साहू जी , माननीय विधायक दुर्ग (शहर) श्री गजेन्द्र यादव जी , माननीय विधायक अहिरवारा श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा जी , माननीय विधायक आरंग श्री खुशवंत साहेब जी ,महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर जी ,माननीय पूर्व सांसद श्री सुनील कुमार सोनी जी एवं कलेक्टर रायपुर श्री डॉ गौरव कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

दिनांक 20 सितम्बर 2024 से गाड़ी संख्या 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों छोर से संचालित की जाएगी । यह ट्रेन दुर्ग और विशाखपट्टणम जैसे दो प्रमुख शहरों को जोड़ती है, जो पर्यटन और व्यापार के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। इससे इन क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही साथ चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी यह ट्रेन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी ।

यह भी पढ़ें   दुर्ग: चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू विशेष अधिकारी नियुक्त

रायपुर (दुर्ग) – विशाखपट्टणम वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस के शुभारंभ रायपुर स्टेशन पर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया । इस दौरान स्कूली बच्चों में जबरदस्त उत्साह नजर आया , शिक्षकों एवं अन्य यात्रियों द्वारा इस गाड़ी के यात्रा अनुभव को साझा किया गया । यात्रियों ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हे बहुत ही सुरक्षित, आरामदायक एवं विमान जैसा यात्रा का अनुभव हुआ । आज शुभारंभ के दौरान इस ट्रेन में रायपुर से लगभग 500 स्कूली बच्चे, रायपुर रेल मंडल के स्काउट गाइड के बच्चे, आंध्रा एसोसिएशन , मंडल रेल उपयोगकर्ता समिति के सदस्य, रेलवे यूनियन, बैंक ,गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ,सीमेंट प्लांट, डाक विभाग एवं दूरसंचार के अधिकारी, सहायक (रेलवे कुली), टूरिज्म विभाग, एनटीपीसी, भिलाई स्टील प्लांट, शासकीय, जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि, मीडिया के सदस्यों , वृद्ध आश्रम के बुजुर्ग, किन्नर ने यात्रा की ।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कई विशेष विशेषताएं हैं, जिनमें शामिल हैं: – रफ़्तार: वंदे भारत एक्सप्रेस अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे (99 मील प्रति घंटे) तक की गति प्राप्त कर सकती है, दुर्ग – विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान में 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती है, जिससे प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय कम करने में मदद मिलती है । आराम: वंदे भारत एक्सप्रेस में पर्याप्त पैर रखने की जगह के साथ रिक्लाइनिंग सीटें हैं । सुरक्षा: वंदे भारत एक्सप्रेस में कई सुरक्षा विशेषताएं हैं, जिनमें स्वचालित दरवाजे, स्मोक अलार्म, सीसीटीवी कैमरे, बायो-वैक्यूम शौचालय और कवच सिग्नलिंग तकनीक शामिल हैं । कनेक्टिविटी: वंदे भारत एक्सप्रेस में स्वचालित प्लग दरवाजे और ऑनबोर्ड वाई-फाई की सुविधा है ।सुविधाएं: वंदे भारत एक्सप्रेस में आपदा रोशनी, अग्नि बचाव केबल और वेंटिलेशन सहित उन्नत सुविधाएं दी गई हैं । एयर कंडीशनिंग: वंदे भारत एक्सप्रेस में बैक्टीरिया मुक्त एयर कंडीशनिंग प्रणाली है । बाढ़ सुरक्षा: वंदे भारत एक्सप्रेस में विद्युत उपकरणों के लिए बाढ़ से अधिक सुरक्षा की व्यवस्था है । केंद्रीकृत कोच-निगरानी प्रणाली: वंदे भारत एक्सप्रेस में सभी प्रकार की बिजली और जलवायु नियंत्रण के लिए एक केंद्रीकृत कोच-निगरानी प्रणाली है ।

यह भी पढ़ें   आज खुज्जी विधानसभा का दौरा करेंगे सीएम बघेल

• कवच से सुसज्जित ।
• 160 किमी प्रति घंटे तक तेज़ त्वरण और अर्ध उच्च गति संचालन ।
• यात्री आवाजाही के लिए पूरी तरह से सीलबंद गैंगवे एवम् स्वचालित प्लग दरवाजे ।
• एग्जीक्यूटिव क्लास में घूमने वाली सीटों के साथ रिक्लाइनिंग एर्गोनोमिक सीटें और आरामदायक सीटें ।
• हर सीट के लिए मोबाइल चार्जिंग सॉकेट ।
• हॉट केस, बोतल कूलर, डीप फ्रीजर और हॉट वॉटर बॉयलर के प्रावधान के साथ मिनी पैंट्री ।
• दिव्यांग यात्रियों के लिए डीटीसी में विशेष शौचालय ।

• प्रत्येक कोच में आपातकालीन खुलने योग्य खिड़कियाँ और अग्निशामक यंत्र ।
• सभी कोचों में सीसीटीवी ।
• सभी कोचों पर आपातकालीन अलार्म पुश बटन और टॉक बैक इकाइयाँ ।
• बेहतर अग्नि सुरक्षा – विद्युत अलमारियाँ और शौचालयों में एयरोसोल आधारित आग का पता लगाने और दमन प्रणाली ।
• वॉयस रिकॉर्डिंग सुविधा और क्रैश हार्डेंड मेमोरी के साथ ड्राइवर-गार्ड संचार ।
• आपदा लाइटें – आपातकाल के मामले में प्रत्येक कोच में 4 संख्या ।
• प्रत्यक्ष और विसरित प्रकाश ।
• कोच के बाहर रियर व्यू कैमरे सहित 4 प्लेटफार्म साइड कैमरे ।
• वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण के लिए उपयोग की गई कुल धनराशि 1400 करोड़ रुपये है ।
यह ट्रेन पूरी तरह से भारत में निर्मित है, जिससे यह “मेक इन इंडिया” एवं आत्मनिर्भर भारत पहल का हिस्सा बनती है। यह भारत की बढ़ती तकनीकी और औद्योगिक क्षमता को दर्शाती है ।

     इस शुभारंभ के अवसर पर अपर – महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्री विजय कुमार साहू जी , मंडल रेल प्रबंधक रायपुर श्री संजीव कुमार, विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे । समस्त कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी के मार्गदर्शन में किया गया ।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   आरोपी:- प्रहलाद कुमार गंेदले पिता देवकुमार गेंदले उम्र 24 वर्ष निवासी संजय नगर तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में दम तोड़ता दिख रहा कोरोना! आज मिले 26 नए पॉजिटिव मरीज, 25 हुए स्वस्थ

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   CG NEWS : मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, मस्कट में बंधक बनाई गई जोगी दीपिका सुरक्षित छत्तीसगढ़ लौटी

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending