Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर: अब पंचायत संभालेगी गांवों के नल, 60 रुपए महीना और पानी की बर्बादी पर जुर्माना

Published

on

रायपुर: सरकारी नल अब ग्राम पंचायतों के हवाले होंगे। गांवों में नल के कनेक्शन पर हर महीने 60 रुपए शुल्क देना होगा।

छत्तीसगढ़ के सभी गांवों में लगे सरकारी नल अब ग्राम पंचायतों के हवाले होंगे। गांवों में नल के कनेक्शन पर हर महीने 60 रुपए शुल्क देना होगा। यही नहीं, अगर किसी ने पीने के पानी दुरुपयोग किया, तो उसका कनेक्शन कटेगा, साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। राज्य में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने यह व्यवस्था लागू करने के लिए नियम बना लिए हैं। इन नियमों पर सात दिनों के अंदर दावा आपत्ति ली जाएगी। इसके बाद यह नियम लागू हो जाएगा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने यह व्यवस्था लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण पेयजल संचालन एवं संधारण नियम 2024 बनाया है। यह नियम ग्राम पंचायत क्षेत्र के अधीन सभी गांवों, बसाहटों, पारों, मजरों, टोलों और मोहल्ले में रहने वाले परिवार पर लागू होंगे। गांव में रहने वाले व्यक्ति, संस्था जो अपनी पेयजल की जरूरतों के लिए शासन, ग्रामीण स्थानीय निकाय द्वारा दिए जाने वाले नल कनेक्शनधारी हैं, वे सभी इस नियम के तहत उपभोक्ता होंगे।

यह भी पढ़ें   CG News: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, घने जंगलों से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

60 रुपए महीना, एक साल बाद 25 प्रतिशत रेट बढ़ेगा

गांवों में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था लागू होने के बाद घरेलू कनेक्शन के लिए घरेलू हाउस होल्ड कनेक्शन या शासकीय संस्थाओं को भी 60 रुपए महीना जल प्रभार देना होगा। यह नहीं अगर गांव में किसी के घर शादी ब्याह या अन्य कार्यक्रम के लिए टैंकर लगता है तो उसके लिए एक हजार रुपए टैंकर देना होगा। ग्राम पंचायतें सालभर बाद जल प्रभार में संशोधन कर इसे 25 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। नए घरेलू कनेक्शन के लिए 120 रुपए देने होंगे।

पानी के दुरुपयोग पर जुर्माना और शास्ति

इस नियम में यह प्रावधान है कि अगर कोई उपभोक्ता पीने के पानी का दुरुपयोग करता है, तो उस पर जुर्माना लगेगा। यही नहीं, उसका कनेक्शन भी काटा जाएगा। यही नहीं, गांव की जानकारी में जिस दिन ये बात आएगी कि उपभोक्ता ने बूस्टर पंप से पानी खींचा और पीने के पानी दुरुपयोग किया, तो उस दिन से समिति पहले दिन दैनिक दर प्रभार का 10 गुना प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाएगी। पंप को हटाया जाएगा और नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के 48 घंटे बाद भी यदि पंप को हटाया नहीं गया, तो जुर्माने के साथ नल कनेक्शन काट कर पंप भी जब्त करने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: सहकारी धान मंडी में धान चोरी करते आरोपी गिरफ्तार

गांवों में बनेगी समिति

ग्रामीण नल जल प्रदाय योजना के संचालन के लिए प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति ग्राम पंचायत की स्थायी समिति के अंतर्गत गठित सामान्य प्रशासन समिति होगी जो अपने दायित्वों के साथ साथ जल जीवन मिशन, अन्य शासकीय योजना या शासकीय मदों से बने एवं हस्तांतरित स्थानीय निकायों के, स्वयं के राजस्व निकायों के, स्वयं के राजस्व से निर्मित परिसंपत्तियां एवं उनके द्वारा प्रदाय किए जा रहे ग्रामीण पेयजल योजना के संचालन एवं संधारण का काम करेंगी। यही समिति नलों के पानी के दुरुपयोग और पंप लगाने वालों पर भी नजर रखेगी।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   राज्योत्सव : राजधानी रायपुर में रंगारंग प्रस्तुतियां जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   IND vs ZIM: डेथ ओवरों में टीम इंडिया की वापसी, रजा ने खेली कप्तानी पारी; जिम्बाब्वे ने बनाए 152 रन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मोपका चिल्हाटी लगरा की जमीनों का फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी सुरेश मिश्रा और हैरी जोसफ पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending