Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : अब चाहे बारिश हो या धूप, पार्वती की सब्जियां बिकती है खूब

Published

on

रायपुर|सब्जी का धंधा करने वाली पार्वती गोस्वामी को वह दिन आज भी याद है, जब वह सड़क किनारे सब्जियों की अपनी दुकान लगाती थी। दो साल पहले उसे सब्जी बेचने के लिए एक तरफ खूब मेहनत करनी पड़ती थी तो दूसरी तरफ बारिश और गर्मी जैसे दिनों में उसकी मेहनत पर पानी फिर जाता था। गर्मी में धूप से उसकी ताजी और हरी सब्जियां खराब हो जाती थी। वहीं बारिश में सड़क किनारे कीचड़ और तेज बारिश को देखते हुए उसे आनन-फानन में अपनी दुकान समेटना भी पड़ जाता था। इस तरह उसका पूरा धंधा बारिश और गर्मी की भेंट चढ़ जाता था। अब ऐसा नहीं होता है। पार्वती रोजाना बिना किसी बाधा के अपनी दुकान समय पर लगाती है और समय पर बंद करती है। बारिश हो या धूप उसकी सब्जियां भी खराब नहीं होती। उसके दुकान पर ग्राहक आते हैं और खुशी-खुशी सब्जियां ले जाते हैं। पहले घाटे में रहने वाली पार्वती अब सब्जियों की खूब बिक्री से फायदे में रहती है।

]रायपुर के महोबाबाजार अंतर्गत शिवानंद बस्ती में रहने वाली पार्वती गोस्वामी, सूरज साहू, सहित अन्य कई सब्जी विक्रेता है, जो पहले सड़क के किनारे फुटपाथ में पसरा लगाकर सब्जियां बेचा करते थे। लगभग दो साल पहले सब्जी बेचने के लिए कोई ठोस ठिकाना नहीं होने की वजह से बारिश और गर्मी के दिनों में इन्हें अक्सर परेशानी उठानी पड़ती थी। सब्जी बिक्री में व्यवधान तो होता ही था। सब्जियां खराब होने से घाटा भी सहना पड़ता था। अब जबकि पौनी पसारी योजना अंतर्गत आसपास सब्जी सहित अन्य सामग्रियों की बिक्री करने वाले विक्रेताओं को पक्का शेड युक्त स्थान मिल गया है तो इन्हें अपना सामान बेचने में बहुत आसानी हो रही है। महोबाबाजार में पौनी पसारी योजना अंतर्गत तैयार भवन में सब्जी की दुकान लगाने वाली पार्वती गोस्वामी ने बताया कि वह विगत 10 साल से सड़क किनारे पसरा लगाकर सब्जियां बेचा करती थी। इससे बारिश और धूप में उन्हें नुकसान सहने के साथ परेशानी में उठानी पड़ती थी। अब एक निश्चित ठिकाना मिल जाने से उसे बरसात और गर्मी में किसी तरह का कोई परेशानी उठाना नहीं पड़ता। उसने बताया कि समय पर दुकान लगाने और बंद करने से उसे अच्छी आमदनी हो जाती है। यहां सब्जी बेचने वाले सूरज साहू ने बताया कि पहले उसके पिताजी और वह सड़क किनारे पसरा लगाकर सब्जी बेचते थे। अब पक्के भवन के नीचे सब्जियों बेचते हैं। पौनी पसारी योजना से बनाए पक्के भवन में बारिश और गर्मी के दिनों में आसानी से सब्जी बेच सकते हैं। पार्वती और सूरज साहू सहित अन्य सब्जी विक्रेताओं ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पौनी पसारी योजना अंतर्गत बनाए गए शेडयुक्त पक्के भवन उपलब्ध कराने के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।  

यह भी पढ़ें   दुष्कर्म के आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

परंपरागत व्यवसाय को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने पौनी-पसारी योजना प्रारंभ की है। इस योजना के तहत नगरीय निकायों के बाजारों में परंपरागत व्यवसाय से जुड़े लोगों को जगह उपलब्ध कराए जाने के साथ ही व्यवसाय की सुविधा महैया कराई जा रही है। योजना से लगभग 12 हजार परिवारों को रोजगार मिल सकेगा। प्रदेश के सभी 169 नगरीय निकायों में 261 पौनी पसारी स्वीकृत किए गए हैं। पौनी पसारी योजना के तहत ऐसे परंपरागत व्यवसाय से जुड़े परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने की पहल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की दूूूर-दृष्टि सोच के परिणामस्वरूप आज हजारों छोटे व्यवसायियों को बड़ी राहत मिली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   IAS विश्नोई की मुश्किलें बढ़ीं, भेजे गए 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   IAS विश्नोई की मुश्किलें बढ़ीं, भेजे गए 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   दुष्कर्म के आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending