रायपुर
रायपुर: एम्स में बेड की कमी, हर महीने 100 से ज्यादा मरीज आंबेडकर और डीकेएस रेफर
प्रतिदिन तीन हजार से ज्यादा ओपीडी का दावा करने वाला एम्स प्रबंधन रोजाना पांच से दस मरीजों को आंबेडकर और डीके अस्पताल अस्पतालों में रेफर कर रहा है।
रायपुर: उच्चतम स्तर के उपचार की आस लिए मरीज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंच रहे हैं, मगर उन्हें आंबेडकर और डीके अस्पताल का रास्ता दिखाया जा रहा है। प्रतिदिन तीन हजार से ज्यादा ओपीडी का दावा करने वाला एम्स प्रबंधन रोजाना पांच से दस मरीजों को दोनों अस्पतालों में रेफर कर रहा है। इसके लिए बेड फुल होने का एकमात्र हवाला दिया जा रहा है।
आंबेडकर और डीके अस्पताल से जुड़े चिकित्सक बताते हैं कि कोई दिन ऐसा नहीं जाता, जब जगह नहीं होने की समस्या लेकर गंभीर स्थिति वाले मरीज आगे इलाज के लिए अस्पताल नहीं आते। उनकी स्थिति जैसी भी हो, उन्हें उपचार के लिए यहां दाखिल करना पड़ता है। रेफर किए जाने वाले सामान्य स्थिति के साथ वेंटिलेटर वाले मरीज भी होते हैं।
एम्स के मरीजों को दोनों अस्पताल भेजने की समस्या सालों पुरानी है। उस दौरान भी इसकी वजह मरीज ज्यादा और बेड कम होना बताया जाता था और अभी भी इसी का हवाला दिया जाता है। ओपीडी के साथ आईपीडी में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद भी प्रबंधन स्तर पर अस्पताल की क्षमता बढ़ाने के लिए किसी तरह के ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। यहां प्रतिदिन तीन से चार हजार मरीजों की ओपीडी होती है। इसी तरह इमरजेंसी में भी डेढ़ से दो सौ गंभीर स्थिति वाले मरीज आते हैं। इनके हिसाब से लगभग 987 बेड वाला सेटअप छोटा पड़ जाता है।
जांच की लंबी वेटिंग
मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से यहां जांच के लिए भी मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। एमआरआई, सीटी स्कैन, पैट सीटी मशीन जैसी बड़ी जांच तो दूर, सोनोग्राफी, एक्सरे जैसे टेस्ट के लिए महीनेभर तक की वेटिंग होती है। पैथालॉजी टेस्ट की रिपोर्ट के लिए भी बीस से पच्चीस दिन का समय मिलना आम बात होती है। इसकी वजह से कई बार मरीज अपनी जांच के लिए निजी अथवा दूसरे सरकारी अस्पताल की मदद लेते हैं।
उपलब्धता आधार पर निर्णय
एम्स प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, गंभीर हालत में उपचार के लिए आने वाले मरीजों का इलाज किया जाता है। हालत स्थिर होने पर उन्हें संबंधित विभाग भेजा जाता है और वहां बेड की उपलब्धता के आधार पर निर्णय लिया जाता है। एम्स में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है और उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से उन्हें उपचार प्रदान किया जा रहा है।
अक्सर आते हैं रेफर मरीज
आंबेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर और डीके अस्पताल के उपअधीक्षक डॉ. हेमंत शर्मा के मुताबिक एम्स के मरीज अक्सर अस्पताल पहुंचते हैं। उनकी स्थिति जैसी भी हो, आगे उपचार के लिए उन्हें दाखिल किया जाता है। रेफर होकर आने वाले मरीज कई बार गंभीर हालत में होते हैं और उन्हें गहन उपचार के लिए सतत निगरानी में रखना पड़ता है।
news
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।
इस वजह से हुई मानसून में देरी
सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:
-
सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।
-
न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।
इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:
-
दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
-
जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।
-
मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।
-
केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।
-
वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
news
अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब
रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।
श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।
हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।
-
Uncategorized7 hours ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 hours ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
