Connect with us

छत्तीसगढ़

राहत भरी खबर : छत्तीसगढ़ में संक्रमण दर में बड़ी गिरावट, अब 15 फीसदी रह गई

Published

on

रायपुर| छत्तीसगढ़ में कोरोना-नियंत्रण के लिए किए गए प्रभावी उपायों के परिणामस्वरूप राज्य में संक्रमण-दर तेजी से नीचे आ रही है। 11 मई 2021 को यह घटकर 15 फीसदी रह गई है। इसी तरह नये संक्रमितों आ आंकड़ा भी तेजी से घटता हुआ अब 10 हजार से भी नीचे आ चुका है। प्रदेश में टेस्ट सुविधाएं बढ़ने के साथ ही, संक्रमितों की जांच में भी बढ़ोतरी हुई है। 11 मई को ही 42 हजार 750 टेस्ट के लक्ष्य के विरुद्ध 63 हजार 811 टेस्ट किए गए थे, जिसमें 9 हजार 717 लोग ही पाजिटिव पाए गए।

कोविड-19 महामारी के रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 40 हजार के लक्ष्य से अधिक 60 हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। 11 मई को प्रदेश में 63 हजार 811 लोगों की जांच की गई जिसमें से 8 हजार 540 आरटीपीसीआर टेस्ट, 6 हजार 305 टूªनाॅट टेस्ट तथा 48 हजार 966 रेपिड एंटीजन टेस्ट शामिल है। इसमें कुल 9 हजार 717 लोग पाॅजिटिव आए है। इस तरह राज्य की पाजिटिविटी दर भी अब घटकर 15 रह गई है। 

यदि हम दुर्ग संभाग के जिलों की बात करें तो यहां 11 मई को दुर्ग जिले में 3 हजार 127 सैम्पल टेस्ट में 229 लोग पाजिटिव आए और संक्रमण दर 7 प्रतिशत रही। इसी तरह राजनांदगांव में 2 हजार 307 लोगों की जांच में 277 लोग पाजिटिव, 12 प्रतिशत पाजिटिविटी दर, बालोद जिले में 1 हजार 278 लोगों की जांच 225 पाजिटिव, 18 प्रतिशत पाॅजिटिविटी दर, बेमेतरा जिले में 781 सैम्पलों की जांच में 88 पाजिटिव, 11 प्रतिशत पाजिटिविटी दर, तथा कबीरधाम जिले में 2 हजार 28 सैैम्पलों की जांच में 324 सैम्पल पाजिटिव और यहां संक्रमण दर 16 प्रतिशत रही है। 

यह भी पढ़ें   CG: सड़क पर चलता ट्रैक्टर अचानक दो भागों में टूटा

इसी तरह रायपुर संभाग के अंतर्गत 11 मई को रायपुर जिले में 4 हजार 191 सैम्पलों की जांच की गई जिसमें 509 सैम्पल पाजिटिव आए और यहां पाजिटिविटी दर 12 रही वहीं धमतरी जिले मंे एक हजार 142 लोगों की जांच में 252 लोग पाजिटिव और संक्रमण दर 22 प्रतिशत, बलौदाबाजार जिले में 2 हजार 567 में से 410 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 16 प्रतिशत, महासमुंद जिले में 2 हजार 23 में से 270 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 13 प्रतिशत तथा गरियाबंद जिले में 782 में से 121 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 15 प्रतिशत रही। 

    बिलासपुर संभाग के अंतर्गत बिलासपुर जिले में 2 हजार 462 में से 566 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 23 प्रतिशत, रायगढ़ जिले में 2 हजार 293 में से 847 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 37 प्रतिशत, कोरबा जिले में 3 हजार 533 में से 507 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 14 प्रतिशत, जांजगीर-चांपा जिले में 2 हजार 367 में से 534 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 23 प्रतिशत, मुंगेली जिले में 2 हजार 874 में से 563 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 20प्रतिशत तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले मंे 1 हजार 288 में से 284 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 22 प्रतिशत रही। 

यह भी पढ़ें   खेत में मिली लापता महिला की लाश, हत्या कर पहचान छिपाने चेहरा जलाया और खेत में फेंक दिया

   सरगुजा संभाग के जिलों की बात करे तो यहां सरगुजा जिले में 3 हजार 311 सैम्पलों की जांच में 406 सैम्पल पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 12 प्रतिशत, कोरिया जिले में 2 हजार 166 सैम्पलों की जांच में 743 सैम्पल पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 34 प्रतिशत, सुरजपुर जिले में 6 हजार 212 सैम्पलों की जांच में 677 सैम्पल पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 11 प्रतिशत, बलरामपुर-रामानुगंज जिले में 2 हजार 351 सैम्पलों की जांच में 511 सैम्पल पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 22 प्रतिशत तथा जशपुर जिले में 3 हजार 467 सैम्पलों की जांच में 462 सैम्पल पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 13 प्रतिशत है।

   बस्तर संभाग के जिलों में संक्रमण की बात करें तो यहां बस्तर जिले में एक हजार 572 लोगों की जांच में 228 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 15 प्रतिशत है। इसी तरह कोण्डागांव जिले में एक हजार 968 लोगों की जांच में 200 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 10, दंतेवाड़ा जिले में 974 लोगों की जांच में 85 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 9 प्रतिशत, सुकमा जिले में एक हजार 422 लोगों की जांच में 50 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 4 प्रतिशत, कांकेर जिले में 3 हजार 970 लोगों की जांच में 257 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 6 प्रतिशत, नारायणपुर जिले में 435 लोगों की जांच में 41 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 9 प्रतिशत तथा बीजापुर जिले में 920 लोगों की जांच में 49 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 5 प्रतिशत है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: डी पुरंदेश्वरी की मौजूदगी में 6 हजार लोगों ने किया भाजपा प्रवेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश ने ट्वीट कर बताया हिंदुत्ववादी और हिंदू का मतलब...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending