Connect with us

blog

Raipur: नसबंदी का ठेका बंद : शेल्टर हाउस का डिब्बा गुल, इसलिए बढ़ रहे डॉग बाइट के केस

Published

on

रायपुर शहर में आवारा कुत्तों की समस्या का अब तक समाधान नहीं निकाला जा सका है। गली- मोहल्लों से खूंखार कुत्तों को पकड़ने वाली डॉग कैचर टीम एक अरसे से शहर से गुम है।

रायपुर। शहर में आवारा कुत्तों की समस्या का अब तक समाधान नहीं निकाला जा सका है। नगर निगम ने स्ट्रीट डॉग की सर्जरी से लेकर उन्हें शहर से बाहर छोड़ने सहित कई प्रयोग किये पर वे फेल हो गये। गली- मोहल्लों से खूंखार कुत्तों को पकड़ने वाली डॉग कैचर टीम एक अरसे से शहर से गुम है। नगर निगम द्वारा सोनडोंगरी में आवारा कुत्तों की सर्जरी और बीमार कुत्तों की देखभाल के लिए बनवाये जा रहे प्रदेश के पहले डॉग शेल्टर का काम महीनों से बंद पड़ा है। ऐसे में चौराहों और गली-मोहल्लों में इन आवारा कुत्तों के झुंड ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। वहीं निगम अफसरों का कहना है, शिकायत आने पर कुत्तों की धरपकड़ की व्यवस्था है

यह भी पढ़ें   सिकंदराबाद एवं दानापुर के मध्य 4 फेरों के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

राजधानी ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ में डॉग बाइट की बढ़ती घटना ने लोगों को परेशान कर दिया है। एक साल में सवा लाख को आवारा कुत्तों ने काटा। रायपुर जिला में सबसे ज्यादा 16 हजार डॉग बाइट के केस सामने आये। इसके बाद भी निगम प्रशासन ने आवारा कुत्तों की आक्रामकता कम करने समुचित प्रबंध नहीं किये। 5 साल से निजी एजेंसी को इस कार्य के लिए अनुबंध देना भी बंद कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक 2018 में शहर के अनुपम नगर में एक बच्ची पर कुत्तों के हमले की घटना से शासन ने बैरनबाजार हिंदू हाई स्कूल के पास स्थित पशु चिकित्सालय में 2 डॉक्टरों की प्रतियुक्ति पर पदस्थापना की है। तब से इन डॉक्टरों के माध्यम से स्ट्रीट डॉग की जनसंख्या नियंत्रित करने सर्जरी का कार्य किया जा रहा है, जबकि पूर्व में यह काम निविदा पर होता था, जिसमें अनुबंधित एजेंसी अपने संसाधन पर इस कार्य को किया करती थी।

पहले 20 से 25 कुत्तों की सर्जरी अब 10-15 डॉग सर्जरी

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: रात्रि में घर अंदर घुसकर छेडखानी कर आरोपी हुआ था फरार

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जब स्ट्रीट डॉग को पकड़ने और उनकी सर्जरी करने एजेंसी तय की जाती, तब शहर भर के अलग-अलग इलाकों से रोजाना 20 से 25 स्ट्रीट डॉग को पकड़ने का काम ठेका एजेंसी के माध्यम से होता था, पर ठेका बंद होने के बाद स्ट्रीट डॉग की धरपकड़ और सर्जरी की संख्या आधी हो गई, जबकि शहर के अलग-अलग इलाकों से आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनकी दहशत से लोगों को बचाने निदान 1100, निगम मुख्यालय और जोन कार्यालय में शिकायतों का सिलसिला कम नहीं हो रहा है।

रेबीज फ्री शहर बनाने की योजना कागजों पर सिमटी

रेबीज फ्री शहर बनाने की योजना बनी, जिस पर अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त कोशिश से इस योजना को पूरा करना था, मगर अब तक संबंधित विभाग इसके लिए एकजुट नहीं हो पाये।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   सिकंदराबाद एवं दानापुर के मध्य 4 फेरों के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

blog

शाकाहारी लोग अपनी डाइट में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए विशेष सावधानी बरतते हैं

Published

on

जरा सा बाहर का केक भी खा लें तो उन्हें सबसे पहले यही चिंता होती है कि कहीं इसमें अंडा तो नहीं मिला हुआ। हालांकि इतने ध्यान देने के बाद भी अक्सर वो कुछ ऐसी चीजें खा ही बैठते हैं, जो शायद देखने में भले ही वेज लगती हों लेकिन असल में वो जानवरों के मांस से बनी होती हैं। तो चलिए आज कुछ ऐसी ही बड़े कॉमन फूड आइटम्स पर नजर डालते हैं, जिन्हें हम अक्सर वेज कैटिगरी में रखते हैं हालांकि असल में वो नॉन वेज ही होते हैं।

बटर नान

आप किसी रेस्टोरेंट या होटल में खाना खाने जाते होंगे तो बटर नान जरूर खाया होगा । सॉफ्ट-सॉफ्ट बटर नान किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। लगभग हर वेजीटेरियन ने बड़े चाव से इसे खाया होगा। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वेज फूड के रूप में अवेलेबल बटन नान रियल में नॉन वेज है। दरअसल बटर नान को ऑथेंटिक रूप से तैयार करते समय, इसके आटे को गूंथते टाइम इसमें अंडा मिलाया जाता है, जिससे इसका डो सॉफ्ट और इलास्टिक बना रहे। हालांकि कुछ जगह इसे बिना अंडे के भी तैयार किया जाता है। ऐसे में आपको रेस्टोरेंट में पूछ कर ही इसे ऑर्डर करना चाहिए।

चीज

आप सब ने चीज जरूर खाया होगी। बच्चों का तो यह फेवरेट होती है। पराठे में डालना हो या सैंडविच बनाना हो, पिज़्ज़ा हो या पास्ता, हर फूड आइटम को तैयार करते समय भर-भर के चीज का इस्तेमाल किया जाता है। वेजिटेरियन हो या फिर नॉन वेजिटेरियन सभी लोग चीज खाते हैं। हालांकि वेज फूड आइटम की कैटेगरी में शामिल चीज एक्चुअल में नॉनवेज है। दरअसल कुछ तरह की चीज में रेनेट नाम का एंजाइम पाया जाता है जो मुख्य रूप से जानवरों के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में पाया जाता है। ऐसे में बेहतर यही है कि चीज खरीदते समय उसके पैकेट पर लिखी सामग्री जरूर चेक कर लें।

यह भी पढ़ें   बांधवगढ़ नेशनल पार्क : क्यों बन जाता है सर्दियों में वन्यजीव प्रेमियों का हॉट डेस्टिनेशन

व्हाइट शुगर

व्हाइट शुगर यानी सफेद चीनी का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। यहां तक की तीज-त्योहार और व्रत में भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि व्हाइट शुगर, वेजीटेरियन के लिए पूरी तरह से प्योर नहीं होती है। दरअसल शुगर नेचरली व्हाइट नहीं होती है, इसे व्हाइट शुगर में कन्वर्ट करने के लिए इसकी पॉलिशिंग की जाती है। जिसके लिए जानवरों की हड्डियों का चूर्ण इस्तेमाल किया जाता है।

रेड कैंडीज

रेड कैंडीज बच्चों की फेवरेट होती है। बच्चे इसे बहुत चाव से खाते हैं। लेकिन अगर आपकी फैमिली वेजिटेरियन है और आपके यहां नॉनवेज फूड अलाउड नहीं है, तो सावधान हो जाइए। दरअसल रेड कैंडीज प्योर वेज नहीं होती है, ये नॉनवेज की कैटेगरी में आती है। क्योंकि कैंडीज को रेड कलर देने के लिए इन्हें कलर से डाई किया जाता है और इनमें से कुछ डाई कलर को तैयार करने के लिए इंसेक्ट्स और कीड़े का इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: रात्रि में घर अंदर घुसकर छेडखानी कर आरोपी हुआ था फरार

पैक्ड ऑरेंज जूस

आजकल पैकेट वाले जूस का चलन काफी बढ़ गया है। फ्रेश जूस बनाने के झंझट से बचने के लिए लोग अक्सर अलग-अलग फ्रूट्स जूस के पैकेट फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं और पीते रहते हैं। बात करें ऑरेंज जूस की तो यह काफी हेल्दी और टेस्टी होता है, जिससे यह लगभग सबका फेवरेट बना हुआ है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये फ्रूट जूस एक्चुअल में नॉनवेज होता है। दरअसल पैकेट वाले ऑरेंज जूस में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो वास्तव में मछलियों से प्राप्त होता है। हालांकि बाजार में मिलने वाले हर जूस के साथ ऐसा भी होता है।

च्विंगम

बच्चों से लेकर बड़ों तक कई लोगों को च्विंगम चबाना बहुत पसंद होता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि च्विंगम पूरी तरह से वेजीटेरियन नहीं होता है। आप सभी जानते होंगे कि च्विंगम में जिलेटिन पाया जाता है। दरअसल ये जिलेटिन गाय और सूअर जैसे जानवरों के चमड़े और हड्डियों से मिलता है।

सलाद ड्रेसिंग

अगर आप वेजिटेरियन हैं और आपको सलाद में एग्जॉटिक (विदेशी) ड्रेसिंग काफी पसंद है, तो यह खबर आपको थोड़ा डिसअप्वाइंट कर सकती है। दरअसल सलाद की यह कलरफुल और स्पाइसी ड्रेसिंग कई बार सलाद को नॉनवेज बना देती है। दरअसल कई बार इसे तैयार करते समय इसमें अंडे का इस्तेमाल किया जाता है, जो नॉनवेज फूड की कैटेगरी में आता है।

Continue Reading

blog

सोना खरीदने का प्लान बना रहे है ? ये है आज 10 ग्राम का ताजा भाव, जानें अपने शहरों का भी 9 नवंबर का लेटेस्ट रेट

Published

on

Gold Silver Rates 9 November 2024: कार्तिक पूर्णिमा या दीप दिवाली से पहले सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले 9 नवंबर का ताजा भाव जान लें। आज शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव आ गया है।

आज सोने की कीमतों में 110 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, लेकिन चांदी के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। नई दरों के बाद सोने के दाम 79,000 के करीब और चांदी के रेट 94000 पहुंच गए है।

आज शनिवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की नई कीमतों के मुताबिक, आज 9 नवंबर 2024 को 22 कैरेट सोने के दाम 72, 900 , 24 कैरेट के दाम 79,510 और 18 ग्राम 59, 650 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। 1 किलो चांदी का भाव 94,000 रुपए चल रहा है। आईए जानते है अलग अलग शहरों के 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव….

Saturday Latest Gold Rates

18 कैरेट सोने का आज का भाव

  • दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 59,650/- रुपये।
  • कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 59, 520/- रुपये।
  • इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 59, 570 चल रहा है।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 59, 950/- रुपये पर ट्रेड कर रही है।
यह भी पढ़ें   मौत का खौफ? सलमान खान ने बढ़ाई अपनी सुरक्षा, बम-बुलेट प्रूफ नई गाड़ी, घर बना सेक्युरिटी कमांड सेंटर

22 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 72,800/- रुपये ।
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold price Today) 72, 900/- रुपये ।
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 72,750/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

24 कैरेट सोने का आज का भाव

  • भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 79, 410 रुपये
  • दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 79, 510/- रुपये।
  • हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 79, 360/- रुपये ।
  • चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 79, 410/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

Shanivar Silver Latest Rates

  • जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 94, 000/- रुपये ।
  • चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,03, 100/- रुपये है।
  • भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 94, 000/ रुपए चल रही है।

गोल्ड खरीदने से पहले कैसे जानें शुद्धता

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए। सोने को 999.9 शुद्धता (24 कैरेट) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
  • आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए
    18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।
यह भी पढ़ें   सिकंदराबाद एवं दानापुर के मध्य 4 फेरों के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending