छत्तीसगढ़
1 फरवरी से राजस्व पखवाड़ा, कलेक्टर ने की समीक्षा, पहले दिन किन गांवों में लगेगी शिविर
कलेक्टर ने की शिविर के तैयारी की समीक्षा की
समस्याओं के सार्थक निराकरण करने दिए निर्देश
जिला पंचायत सीईओ नोडल अधिकारी नियुक्त
बिलासपुर, 29 जनवरी 2024/जिले में 1 फरवरी से 15 फरवरी तक राजस्व पखवाड़ा मनाया जायेगा। इस दौरान हर ग्राम पंचायत में राजस्व शिविर लगेंगे। शिविरों में राजस्व संबंधी कामों के अलावा विकसित भारत योजना में शामिल योजनाओं के लाभ पाने से छूटे हुए लोगों के आवेदन भी लिए जाएंगे। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर आज इसकी तैयारी की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल को इस योजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, एडीम श्री आरए कुरूवंशी, श्री शिवकुमार बनजी सहित सभी राजस्व अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
पखवाड़े के दौरान अवकाश के दिन भी शिविर लगेगी। ग्राम पंचायत भवन अथवा अन्य कोई सुविधाजनक स्थल पर शिविर लगाया जायेगा। मुनादी के जरिए शिविर के तिथि और होने वाले कामों की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए गये है। प्रत्येक राजस्व अनुविभाग में 5 से 6 शिविर हर रोज लगाए जाएंगे। तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार में से कोई एक अधिकारी हर शिविर में मौजूद रहकर समस्याओं का समाधान करेंगे। कलेक्टर श्री शरण ने लोगों को इन शिविरों में पहुंचकर अपने छूटे हुए सरकारी काम करवा लेने की अपील की है।
शिविरों में ये काम होंगे
इन शिविरों में बी-1 पठन, अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, अभिलेख अपडेट, त्रुटि सुधार संबंधी अभिलेख सुधार, नक्शा बटांकन, सीमांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई की अनुमति, जाति, निवास एवं आय प्रमाण सहित अन्य कामों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन अधिकार मान्यता पत्र, नोनी सुरक्षा किसान क्रेडिट कार्ड आदि के लिए आवेदन की कार्यवाही की जायेगी।
इन पंचायतों में 1 फरवरी को लगेगा शिविर
राजस्व पखवाड़े के अंतर्गत 1 फरवरी को 27 शिविर लगाये जायेंगे। इनमें बिलासपुर तहसील के अंतर्गत मोपका, सिरगिट्टी एवं तोरवा, बेलतरा तहसील में लिम्हा, बिल्हा तहसील के अंतर्गत निपनिया, अमेरीकापा, मुरकुटा, बोदरी तहसील में बोदरी, चकरभांठा, मस्तुरी तहसील के अंतर्गत गतौरा, भनेसर, सीपत में मचखंडा, नरगौड़ा, पचपेड़ी तहसील में ओखर एवं गिरपुरी, कोटा में सेमरिया, तेदुवा, बेलगहना में आमागोहन एवं केन्दा, रतनपुर तहसील में पुडू एवं तेन्दूभांठा, तखतपुर के अंतर्गत पाली, कंचनपुर, सोनबंधा तथा सकरी तहसील के अंतर्गत सकरी, अमेरी एवं बेलमुण्डी में शिविर आयोजित किया गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized1 day ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized6 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized11 hours ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
