Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur : रॉयल स्वीट्स में रसमलाई से निकला कीड़ा, दुकानदार ने मानने से किया इनकार… ग्राहकों की स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़

Published

on

बिलासपुर(शिवा गोरख)। रॉयल स्वीट्स में जब ग्राहक कामता के द्वारा कुछ मिठाइयां खाने के लिए खरीदी गई, जिसमें रसमलाई का भी आर्डर दिया गया। रसमलाई में जब कीड़ा निकला तो ग्राहक ने रॉयल स्वीट्स के संचालक को इसकी जानकारी दी। जो की पूरी तरह से वाजिब बात है, पर संचालक उल्टे ग्राहक को ही खरी- खोटी सुनाने लगा। जिसकी दुकान ही मिठाई की हो और उसके ऐसे कड़वे वचन सुनकर ग्राहक के कान गरम हो गये।

चोरी और सीना जोरी वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए दुकानदार ग्राहक पर चढ़ पड़ा। ग्राहक ने मिठाई में निकले कीड़े की फोटो भी लोगों से शेयर की है।क्योंकि राखी का समय है और बाजार मिठाइयों से पटे पड़े हैं। ऐसे में मिठाई की दुकानों कि स्वच्छता और गुणवत्ता की लगातार जांच होनी चाहिए ,परंतु खाद्य विभाग कुंभकरण की तरह चादर तानकर सोया हुआ है। हमेशा की तरह जांच के नाम पर खाना पूर्ति करते हुए खाद्य विभाग अपना पल्ला झाड़ने में लगा हुआ है। इसीलिए इस तरह के मिष्ठान दुकान के संचालकों के भाव बढ़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें   Chhatisgarh :3 ASI समेत 38 आरक्षकों का ट्रांसफर, शहरी थानों में जमे पुलिसकर्मी को भेजे गए ग्रामीण थानों में

ग्राहकों से हुज्जत बाजी करने में भी ऐसे संचालक पीछे नहीं हटते हैं।उक्त घटना की शिकायत तारबाहर थाना में की गई है।जरूरत तो यह हो चुकी है कि ऐसे दुकानदारों से जनता को जल्द से जल्द निजात मिले जो ग्राहकों की स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। ग्राहकों का सम्मान भी नहीं करते हैं। और अपने आप को कानून और इंसानियत से भी बड़ा समझते हैं। देखना तो यह भी है कि बिलासपुर का खाद्य विभाग खानापूर्ति के लिए ही सही, कब रॉयल स्वीट्स जैसे प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही करता है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 32 नए पॉजिटिव मरीज, 16 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: मूसलाधार बारिश के चलते आसमान में चक्कर लगा रहे विमान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर: दिवाली की रात दर्जन भर गाड़ियों में तोड़ फोड़ करने वाले गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending