Connect with us

छत्तीसगढ़

RPF ने ट्रेन से यात्रियों का फोन चुराने वाले चोर को किया गिरफ्तार

Published

on


बिलाप्सुर| दिनांक 25.07.21 को अर्जुन राम प्रजापत निवासी चूरू राजस्थान जो कि गाड़ी संख्या 08574 भगत कि कोठी -विशाखापट्नम एक्सप्रेस के D-4 कोच सीट -61 में मोड़तारोड से विशाखापट्नम तक यात्रा कर रहा था यात्रा के दौरान ट्रैन उस्लापुर स्टेशन से छूटने के पश्चात कुछ दुरी पर (इंद्रपुरी बस्ती )जब ट्रैन धीरे हुई तो आज्ञात चोर के द्वारा उसके सीट पर रखा वीवो वाई-30 कंपनी का मोबाइल कीमत 14000/- रुपये लेकर चलती ट्रैन से कूद गया |जिसके साथ प्रार्थी भी उसके पीछे ट्रैन से उतर गया |

उक्त घटना कि सुचना प्राप्ति पर मण्डल सुरक्षा आयुक्त/ रेसुब बिलासपुर महोदय के निर्देशन में बिलासपुर मण्डल में गठित टीओपीबी टास्क टीम नं -01 के द्वारा तत्काल घटना स्थल पर जाकर प्रार्थी के साथ रेसुब पोस्ट बिलासपुर के ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ को साथ लेकर प्रार्थी के द्वारा बताये हुलिए के आधार पर पातासाजी किया गया एवं मुखबिरो से समन्वय किया गया एवं प्रार्थी को दिनांक 26.07.21 जीआरपी बिलासपुर लाकर उक्त घटना के सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज करवाया गया |

यह भी पढ़ें   मुंगेली : जिले में कक्षा 10वीं से लेकर स्नातक तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए संचालित होगा कैरियर-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम

दिनांक 27.07.21 को मुखबिर कि सुचना के आधार पर टीओपीबी टास्क टीम बिलासपुर के उप निरीक्षक आर.एस. मिश्रा मातहत प्रधान आरक्षक रमेश कुमार, प्रधान आरक्षक वाई.के.पटेल, आरक्षक सत्यम सरकार, रेसुब पोस्ट बिलासपुर के आरक्षक अजय यादव एवं जीआरपी बिलासपुर के साथ संयुक्त टीम बिलासपुर स्टेशन में समय करीबन 05:30 बजे से गस्त चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 07/08 में एक लड़के को उक्त घटना के संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम पता रईस पात्रे पिता रामफल पात्रे, उम्र – 17 साल 11 महीना निवासी – इंद्रपुरी बस्ती थाना सिरगिट्टी जिला – बिलासपुर (छ.ग) बताया तथा चेक करने पर उसके पास से उक्त चोरी गया वीवो वाई-30 कंपनी का मोबइल बरामद हुआ पूछताछ पर उसके द्वारा स्वयं उक्त घटना को करना स्वीकार किया गया|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बाढ़ की मार : छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के कोंटा और भद्राचलम में आई भयंकर बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित, ट्रक चालकों को मिली राहत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   फिर नक्सलियों ने मचाया उत्पात! यात्री बस और मोबाइल टाॅवर में लगाये आग...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आज ABVP बिलासपुर महानगर द्वारा अटल बिहारी वाजपेई विश्विद्यालय में अपने मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending