Connect with us

छत्तीसगढ़

धन धन श्री गुरु तेग बहादुर जी की 400 प्रकाश पर्व पर संदेश यात्रा: सिख समाज और सिंधी समाज के लोगों ने मिलकर किया ऐतिहासिक स्वागत

Published

on

बिलासपुर| अमरजीत सलूजा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सिख संगठन भाटापारा ने बताया कि उन्होंने भाटापारा के इतिहास में ऐसा ऐतिहासिक स्वागत कभी नहीं देखा सिख समाज और सिंधी समाज के लोगों ने मिलकर जो पालकी साहब का स्वागत किया है वह ऐतिहासिक था मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पालकी साहब में स्वयं गुरु तेज बहादुर जी का स्वरूप उपस्थित थे और संगत उनके दर्शन हो उत्साहित थी।

पालकी साहब पालकी साहब का स्वागत गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सेंट्रल सिंधी पंचायत एसएसडी धाम प्रेम प्रकाश मंडल बाबा गरीबदास मंडल गोदरी धाम मंडल सिंधी महिला समाज के द्वारा स्वागत किया गया। गुरद्वारा गुरु सिंह सभा एवं सेंट्रल सिंधी पंचायत के द्वारा पंच यारों का शॉल दे कर स्वागत किया गया । वहीं भाजपा के विधायक शिवरतन शर्मा जी उपस्थित थे वे भी समाज के साथ पालकी साहब का स्वागत किया और समाज को धन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 प्रकाश पर्व भदाई दी।
पालकी साहब माता दिवाला बजरंग वार्ड वीआईपी कॉलोनी बस स्टैंड चौक होते हुए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंची मार्ग में भाटापारा के सभी व्यापारिक सामाजिक संस्थाओं के दौरान जोरदार स्वागत किया गया अग्रवाल समाज के दौरान सती मंदिर के सामने सतीश अग्रवाल जी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
गुरुद्वारे में सभी संगत के लिए लंगर की व्यवस्था गुरु सिंह सभा के द्वारा की गई थी गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार बलवान सिंह सलूजा एवं हरभगवान गुंबर राजा गुंबर अमरजीत सिंह सलूजा सभी का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें   गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिला अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, इस मामले में नगर पंचायत CMO ने लगाए गंभीर आरोप
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: फूड पॉइजनिंग से पीड़ित ITBP, CAF के 21 जवान अब खतरे से बाहर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मौसम विभाग ने दी चेतावनी, राज्य के इन इलाकों में बारिश की संभावना
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की उठने लगी मांग!
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending