छत्तीसगढ़
महतारी वंदन की बचत से पूरी हुई संतोषी की बरसों पुरानी मुराद
पायल की चमक बढ़ा रहे सुंदरता
बिलासपुर, : सभी को पता है कि महिलाओं के लिए गहना कितना प्रिय होता है। गरीब, अमीर सबकी इसके प्रति समान रूप से लगाव होता है। अमीर महिलाएं जहां संसाधनों से लैस होती हैं। वे जब चाहें , आसानी से कोई भी मनपसंद चीज खरीद लेती हैं। लेकिन गरीब महिलाओं का नसीब ऐसा नहीं होता है । रोजी – रोटी की जुगाड़ में ही उनकी सारी कमाई खर्च हो जाती है। उनकी ख्वाहिश अधूरी रह जाती है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना लेकर आए जो कि गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।
उनके गहने सहित सभी तरह की चाहत पूरी हो रही है। वंदन योजना की राशि बचाकर संतोषी मोहले ने अपने लिए चांदी से बना एक जोड़ा पायल खरीदा है। बेलगहना इलाके की रहने वाली संतोषी इस दिवाली में 8 हजार रुपए की पायल खरीद कर अपनी दबी हुई इच्छा को साकार किया है। संतोषी कहती है कि बेहतर भविष्य और काम की खोज में पति के साथ तीन साल पहले बिलासपुर आ गए। धुरीपारा में किराए की मकान में रहते हैं।
चौक चौराहों में साग भाजी और मौसमी फल मैं बेचती हूं। पति एक पुराना ऑटो चलाते हैं। कमाई इतनी नहीं कि हम अपना हर शौक पूरा कर सकें। फिर भी मैं अपने पति को पायल व गहना खरीदने बार – बार कहती रहती थी। हालत देखकर मन मसोस कर रह जाती। लेकिन विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना से मेरी दबी हुई आशा फिर उछाल मारने लगी। लगने लगा कि अबकी बार सपना पूर्ण होकर रहेगा।
हर माह मिलने वाली 1-1 हजार की रकम बैंक खाते में जमा होने लगा। जब 8 हजार पूरे हो गए तो इस दिवाली के अवसर पर चांदी का पायल खरीद लाई। अब मेरे पैर सूने नहीं बल्कि पायल की चमक इसकी सुंदरता बढ़ा रहे हैं। आगे और बचत कर राशि से कुछ बड़ा काम करूंगी। मेरी दबी हुई इच्छा को सायं सायं पूरी करने में मददगार विष्णुदेव सरकार को धन्यवाद और आशीर्वाद।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized7 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
