Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार

Published

on

♦️ श्री गणेश उत्सव देखने आये लोगों से जबरन विवाद कर आरोपियों ने किया था मारपीट।

♦️ आज दिनांक को पुनः चाकू लेकर प्रार्थी और गवाहों को धमका रहा था आरोपी

♦️ आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू किया गया जप्त।

♦️ आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।

नाम आरोपी:-
समीर उर्फ बाबू अली पिता जाकिर अली उम्र 20 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह थाना सरकण्डा।

विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.09.2024 को प्रार्थी दुर्गेशदास मानिकपुरी पिता सुनीलदास मानिकपुरी उम्र 23 वर्ष निवासी अटल आवास अशोक नगर सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका चचेरा भाई प्रीतदास मानिकपुरी अशोकनगर पानी टंकी के पास गणेश उत्सव देखने आया था। तभी बाबू अली अपने कुछ अन्य साथियों के साथ आया और अश्लील गाली गलौच करते हुये तुम लोग यहां क्यों आये हो कहते हुये ईंट पत्थर लकड़ी और किसी नुकीली वस्तु से प्रीतदास के साथ मारपीट कर उसके सिर, दाहिने हाथ कान, कमर के पास चोंट पहुंचाये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें   शराब बेचने वाले आरोपीयों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार

आज दिनांक 15.09.2024 को सूचना मिला कि आरोपी समीर उर्फ बाबू अली धारदार चाकू लेकर प्रकरण के प्रार्थी तथा गवाहों को पुनः डरा धमका रहा है। उक्त सूचना पर घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को दिया गया, जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी समीर उर्फ बाबू अली पिता जाकिर अली उम्र 20 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह सरकण्डा को आज दिनांक 15.09.2024 को अशोक नगर मुरूम खदान में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   16 जुलाई राजधानी पहुंचेंगी शतरंज ओलंपियाड की टॉर्च रिले
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Crime: नर्सिंग छात्रा के साथ सॉफ्टवेयर इंजीनियर दोस्त ने किया छल, बंधक बनाकर किया रेप
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   लापरवाही और निष्क्रियता बरतने पर उपवन क्षेत्रपाल और वनपाल बीट प्रभारी निलंबित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending