छत्तीसगढ़
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में SECR महाप्रबंधक आलोक कुमार ने RPF बुलेट शो रैली का फ्लैग ऑफ किया
बिलासपुर| भारत वर्ष की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय रेलवे द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम धूम धाम से मनाया जा रहा है जिसमें दिनांक 01/07/22 से रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर के सुसज्जित जांबाज 30 बुलेट राइडर 15 बुलेट में सवार होकर 75 विभिन्न स्टेशनों में 3000 किलोमीटर की यात्रा तिरंगे झंडे के साथ करते हुए आम जनमानस के बीच आजादी के इस उत्सव को धूमधाम से मनाने का संदेश देते हुए “बुलेट शो रैली” किया गया।
आगे उसी क्रम में एक नई कड़ी का आगाज करते हुए दिनांक 17/07/22 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक-श्रीआलोक कुमार के द्वारा इन 30 बुलेट राइडर्स को कार्यक्रम के अगले पड़ाव हुसैन सागर, हैदराबाद के लिए जोर-शोर से स्वागत तथा सम्मान कर हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया गया जहां से इन बुलेट राइडर में से 08 बुलेट राइडर नई दिल्ली को रवाना होंगे जिन्हें वहां माननीय रेल मंत्री भारत सरकार द्वारा पूरे भारतवर्ष के विभिन्न जोन से आए रेलवे सुरक्षा बल के बुलेट राइडर का स्वागत तथा सम्मान किया जाएगा और भारतवर्ष के आजादी के 75 वर्ष को “आजादी का अमृत महोत्सव”के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा|
कार्यक्रम में महाप्रबंधक के अलावा अपर महाप्रबंधक ,प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल ए एन सिन्हा तथा सीपीआरओ और अन्य विभागाध्यक्ष के साथ मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर भवानी शंकर नाथ तथा उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला की उपस्थिति में स्टेशन में काम करने वाले ऑटो चालक,रेलवे कुली, सफाई कर्मचारी, रेल कर्मचारियों तथा अन्य बल सदस्य भी मौजूद थे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बुलेट रेली के अलावा रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा अन्य कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं जैसे जिसमें वृक्षारोपण, यात्रियों को शुद्ध पेयजल, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान स्वच्छता अभियान ,खाना वितरण तथा अन्य महत्वकांक्षी कार्य भी शामिल है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized5 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized4 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized2 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized17 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
