Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस द्वारा किया गया बैंकों का सुरक्षा ऑडिट, जिले के 200 से अधिक बैंको में की गई तसदिकी कार्यवाही

Published

on

बिलासपुर| पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के द्वारा विगत दिनों अपने मातहत राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी की बैठक आहूत कर बैंकों के सुरक्षा आडिट करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा के नेतृत्व में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अलग-अलग टीम के द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में बैंकों पर अकस्मात जाकर सुरक्षा उपकरणों का भौतिक सत्यापन एवं तसदिकी कार्यवाही की गई ।

चेकिंग टीम के द्वारा बैंकों पर जाकर बैंक के अलार्म सिस्टम, बैंक के लॉकर सुरक्षा,से बैंक के नगदी आमद रवानगी के सुरक्षा साधन, तकनीकी उपकरणों सीसीटीवी कैमरा ,वीडियो रिकॉर्डिंग ,पैनिक बटन, सुरक्षा एजेंसी एवं सुरक्षा गार्ड के पुलिस सत्यापन संबंधी व शस्त्र लाइसेंस संबंधी भौतिक सत्यापन कर बैंक मैनेजर के उपस्थिति में संयुक्त रूप से सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट तैयार की।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम को शपथ ग्रहण के बाद गुलदस्ता भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी


बिलासपुर पुलिस के द्वारा इस दौरान बैंक की सुरक्षा ऑडिट में पाई खामियों की भी पृथक से रिपोर्ट तैयार की गई है।
बिलासपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी बैंक मैनेजरो की मीटिंग आहूत कर सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट में विभिन्न बैंको में पाई गई खामियों को दूर करने के संबंध में प्रतिवेदन एवम दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। बिलासपुर पुलिस के द्वारा इस दौरान जिले के 200 से अधिक बैंकों में जाकर सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट तैयार किया गया। बिलासपुर पुलिस द्वारा इस तरह का सुरक्षा संबंधी अभियान अनवरत जारी रहेगा|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   BJP MLA रश्मि वर्मा की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, जानिए क्या है सच?
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   खैरागढ़ उपचुनाव: भाजपा ने जारी किया सरकार पर आरोप पत्र
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रात में घर घुसकर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending