Connect with us

छत्तीसगढ़

सिरगिट्टी पुलिस को ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् मिली सफलता

avatar

Published

on

थाना सिरगिटटी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक – 265/2024, धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट

’’ सिरगिट्टी पुलिस को ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् मिली सफलता।
’’ जनसूचना पर की गयी त्वरित कार्यवाही।
’’ अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ आरोपी पकडा गया।
’’ मारूती कुटीर उघोग के पीछे रेल्वे पटरी के किनारे अवैध गांजा ब्रिकी करने आरोपी कर रहा था ग्राहक की तलाश‌।
’’ प्रतिबंधित अवैध गांजा 7.650 किलो ग्राम कीमती करीब 72500 रूपये की जप्ती
’’ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
’’ नाम आरोपीया – संजय कुमार जांगडे पिता स्व0 शिवनारायण जांगडे उम्र 24 वर्ष निवासी केंवटापाली, बसना जिला महासमुंद

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा बिलासपुर जिले मे ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् अवैध मादक पदार्था/नशीली दवाईओं को पकडने के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (सिविल लाईन) उमेश प्रसाद गुप्ता के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर निरीक्षक भारती मरकाम द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 04-04-2024 को जरिये मुखबीर सूचना पर उसलापुर स्टेशन की ओर से पटरी किनारे किनारे अपने पीठ में नीला ग्रे रंग के पिठ्टू बैग में गांजा जैसा मादक पदार्थ रखकर बिक्री करने के फिराक मे ग्राहक की तलाश कर रहा है

यह भी पढ़ें   देश नहीं बिकने दूंगा कहने वाले आज देश के पब्लिक सेक्टर को बेच दिया

जिसे गवाहो एवं स्टाफ के माध्यम से घेराबंदी कर पकडकर पुछताछ किया जिसके पास से 7.650 किलोग्राम कीमती करीब 72500 रूपये मिलने पर जप्त कर आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध सदर की धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का होना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजन को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भारती मरकाम सहायक उप निरीक्षक शीतला प्रसाद त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक रक्षक विजय शर्मा, चोलाराम पटेल आरक्षक जितेंद्र जाधव एवं रवि शर्मा की अहम भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

blog

Bilaspur के नामी LCIT Group of Institutions का छात्रों के साथ भयानक फर्जीवाड़ा : वादे बड़े-बड़े, हकीकत पानी-पानी!

avatar

Published

on

LCIT Group of College bilaspur

बिलासपुर: LCIT Group of Institutions – Bilaspur, जो हर साल एडमिशन के दौरान बड़े-बड़े वादे और लुभावने दावे करता है, उसकी सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। दावा किया जाता है कि यहां आधुनिक लैब्स, अनुभवी फैकल्टी और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा — लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

बारिश आई, लैब्स ने छलनी बनकर स्वागत किया!
हमें मिले वीडियो में कॉलेज की लैब्स से टपकती छतें साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहां स्टूडेंट्स को मशीनों के साथ प्रैक्टिकल करना चाहिए था, वहां अब पानी से बचने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियाँ रखी जा रही हैं। सवाल ये उठता है कि जब प्रयोगशालाएं ही सुरक्षित नहीं, तो शिक्षा कितनी सुरक्षित होगी?

यह भी पढ़ें   बालोद : जिला मुख्यालय बालोद के सी-मार्ट में मिल रहा है किफायती दर पर स्थानीय, हस्त निर्मित एवं शुद्ध उत्पाद

फैकल्टी? बस कागज़ों पर!
सूत्रों के अनुसार, यहां कई फैकल्टी सदस्य केवल ऑन पेपर मौजूद हैं। यानी नाम तो है, पर काम में कहीं नजर नहीं आते। छात्रों का कहना है कि कई विषयों की क्लास ही नियमित नहीं होती।

इंजीनियरिंग प्रिंसिपल भी सिर्फ नाम के!
कहा जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी फुल टाइम नहीं है, बल्कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए कागजों पर मौजूद हैं। यह छात्रों के भविष्य के साथ खुला मज़ाक है।

स्टाफ की नियुक्ति पर भी सवाल
बताया जा रहा है कि अधिकांश स्टाफ या तो यहीं के पुराने छात्र हैं या फिर अन्य कॉलेज से किसी वजह से हटाए गए लोग हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग जाता है।

यह भी पढ़ें   4 अवैध क्लिनिक और पैथोलैब को किया गया सील

🎙 बिलासपुर के इस संस्थान की मार्केटिंग चमचमाती है, लेकिन हकीकत में ढहती छतें, दिखावटी स्टाफ और खोखले दावे छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ज़रूरत है कि शिक्षा को सिर्फ व्यापार न बनाकर, जिम्मेदारी समझा जाए

Continue Reading

छत्तीसगढ़

CG News: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, घने जंगलों से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

avatar

Published

on

बीजापुर के कोमटपल्ली के जंगलों से जवानों ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया है। घने जंगल में पहाड़ों के बीच नक्सलियों ने सामग्री छुपाकर रखा था।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया है। नक्सलियों ने कोमटपल्ली जंगल-पहाड़ में बड़े चट्टानों के बीच हथियार और अन्य सामान छुपा कर रखा था। जिसे सर्चिंग के दौरान जवानों की संयुक्त टीम ने बरामद किया है।

बरामद किए गए सामग्रियों में गैस वेल्डिंग मशीन मय नोजल, आक्सीजन सिलेण्डर, गैस वेल्डिंग में उपयोग आने वाला पावडर- 8 डिब्बा, इन्वर्टर- 1 नग, स्टेबलाईजर 5 नग, स्टील कंटेनर 3 नग, कमर्सियल मोटर 3 नग, ब्लोवर(धौकनी मशीन)- 2 नग, ग्लेण्डर मोटर- 1 नग, वेल्डिंग राड 200 नग, टुकड़ा लोहे का राड छोटा बड़ा 3- 3 नग, खाली मैग्जीन 3 नग, इलेक्ट्रिक स्वीच- 65 नग, रायफल सिलिंग -08 नग और 2 नग पोच शामिल है।

यह भी पढ़ें   शुष्क दिवस में शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

निर्देश के बाद भी लापरवाही: धड़ल्ले से जल रही पराली, प्रदूषण बढ़ने का मंडरा रहा खतरा

avatar

Published

on

नगरी में रबि फसल की तैयारी के लिए किसान लगातार खेतों में पराली को आग के हवाले कर रहे हैं। जिसके चलते प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है।

छत्तीसगढ़ के नगरी के किसान इन दिनों रबि फसल की तैयारी में जुट गए हैं। इसी के साथ खेतों में लगातार पराली जलाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। किसान लगातार खेतों में पराली को आग के हवाले कर रहे हैं जिसके चलते प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है। वहीं इन किसानों को पराली जलाने से रोकने वाला भी कोई नहीं है।

दरअसल, जिला प्रशासन ने पैरादान करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी किसान लगातार पराली को आग के हवाले कर रहे हैं। जिसके कारण प्रदूषण फैलने की संभावना बढ़ गई है। नगरी सिहावा के आसपास के गांव के अधिकतर किसान पैरा में जलाते हुए नजर आ रहे है। वहीं विभागीय अधिकारी का उदासीनता के चलते भी किसान बेख़ौफ़ होकर पराली जला रहे हैं।

यह भी पढ़ें   न्योता भोज से मानसिक और शारीरिक रूप से पुष्ट होंगे स्कूली बच्चे उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending