Connect with us

छत्तीसगढ़

67वें राष्ट्रीय रेल सप्ताह पुरस्कार: रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को कार्मिक प्रबंधन दक्षता शील्ड से नवाजा गया

Published

on

बिलासपुर| 67वें राष्ट्रीय रेल सप्ताह पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्मिक प्रबंधन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर को संयुक्त रूप से माननीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के करकमलों द्वारा कार्मिक प्रबंधन दक्षता शील्ड से नवाजा गया ।

रेल मंत्रालय द्वारा इस वर्ष 67वें राष्ट्रीय रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह का आयोजन पूर्व तटीय रेलवे भुवनेश्वर में किया गया था । इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 3 रेल कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया, जिसमें राजकुमार, डिप्टी चीफ टिकट इंस्पेक्टर, नागपुर , रजनीश चौरसिया, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) अकलतरा एवं के.सी. प्रियदर्शी, मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर, रायपुर शामिल थे ।

यह भी पढ़ें   CG Crime: नाबालिग लड़की का अपहरण कर मिटाई हवस, एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

7वें राष्ट्रीय रेल सप्ताह समारोह पुरस्कार समारोह में माननीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथों कार्मिक दक्षता शील्ड पुरस्कार ग्रहण करने के अवसर पर आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, एस. के. गुप्ता, महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेलवे तथा राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे उपस्थित थे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   टेलीविजन जगत के लिए दुखद समाचार, अनुपमा शो के फेमस एक्टर नितेश पांडे का हुआ निधन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दुर्ग: शराब दुकान की मांग को लेकर चक्का जाम, वार्ड वासियों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   टेलीविजन जगत के लिए दुखद समाचार, अनुपमा शो के फेमस एक्टर नितेश पांडे का हुआ निधन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending