Connect with us

छत्तीसगढ़

कोरिया: पति की प्रताड़ना से त्रस्त पत्नी ने मिट्टी तेल डालकर की आत्महत्या, पति के खिलाफ मामला दर्ज

Published

on

कोरिया| (1) दिनाँक 11/07/2021 को काली मंदिर ग्राउंड गोदरीपारा चिरमिरी में ताश पत्ती से दांव लगाकर जुआ खेलते शेखर प्रधान , रोशन गौड़, अनिल दलाई, संजय कुमार को मुखबिर सूचना पर पकड़ा गया इनके पास से ताश की 52 पत्ती व कुल 8300 रुपये जप्त कर थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 201/2021 धारा 13 सार्वजनिक धुत अधिनियम दर्ज कर कार्यवाही की गई।

(2)आज दिनाँक 11.07.2021 को पुलिस अधीक्षक कोरिया (संतोष कुमार सिंह) ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना चरचा के मर्ग क्रमांक 33/2021 धारा 174 जा0फौ0 मृतिका दूर्गावती पति पारसलाल पनिका उम्र 29 साल सा0 बिशुनपुर थाना चरचा का मर्ग जांच दौरान मृतिका की मां, भाई, लडकी, एवं चचेरा भाई, देवरानी को तलब कर मृतिका की मृत्यु के संबंध में पूछताछ कर कथन लिये जाने पर सभी ने अपने अपने कथनों में बताये कि मृतिका दूर्गावती को उसका पति पारसलाल के द्वारा हमेशा मारपीट कर प्रताडित करने एवं दूसरी पत्नि बनाकर रखने की बात को लेकर प्रताडित करना जिससे तंग होकर मृतिका दिनांक 22.05.2021 को 2-3 बजे दिन में अपने शरीर में मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी, जिसे ईलाज हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर से रायपुर ले जाते समय दिनांक 23.05.2021 को मृत्यु हो गयी थी। जो आरोपी पारसलाल पनिका के द्वारा अपनी पत्नि को आत्महत्या के लिये दूष्प्रेरित करना पाये जाने के कारण धारा 306 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का पतासाजी कर दिनांक 11.07.2021 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाकर जेल दाखिल किया गया है।

यह भी पढ़ें   बीजापुर: नक्सलियों ने की सरपंच की हत्या, देर रात जंगल में ले जाकर...

(3)आज दिनांक 11.07.21 को टाउन भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जगरन पति स्वर्गीय गोरेलाल जाति पनिका उम्र 55 वर्ष निवासी नवापारा पोड़ी द्वारा अवैध महुआ शराब बिक्री की जाती है की सूचना की तस्दीक महिला स्टाफ गवाह के साथ किया गया रेड करने पर श्रीमती जगरन के कब्जे से दो प्लास्टिक के 2 लीटर के बाटल में भरा हुआ हाथ भट्टी का बना कुल 4 लीटर महुआ शराब ₹600 का बरामद कर जप्त किया गया तथा धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई कार्यवाही में थाना प्रभारी पोडी उप निरीक्षक सुनील सिंह आरक्षक निर्भय सिंह शाहबाज व महिला आरक्षक राजेंद्र कुमारी का योगदान रहा।

(4) जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले का पदभार ग्रहण करते ही समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध सट्टा, जुआ, अवैध शराब, कबाड़ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर पूरी तरह से अवैध का कारोबार बंद कराने के दिशा निर्देश दिए गए थे। जिसके परिपेक्ष्य में थाना झगराखाड़ में सटोरियों, अवैध शराब विक्रेताओं, के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही थी, जिसके फलस्वरूप अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों ने मध्य प्रदेश से कोरिया जिले में अवैध रूप से शराब तस्करी करने का नया तरीका अपना कर दूध रखने के बड़े-बड़े ऐकंटेनर लेकर लोहे के एंगल पट्टियां अपने मोटरसाइकिल के पीछे में लगवा कर कोरिया जिले से लगे मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी, कोतमा की शराब दुकानों से शराब लेकर दूध के कंटेनरों में भरकर कोरिया जिले में खपाने की जानकारी सूचना थाना प्रभारी झगराखाड़ प्रदुमन तिवारी को मिलने पर उनके द्वारा अपने अधीनस्थ थाने के अधिकारी- कर्मचारियों को अवैध शराब पतासाजी करने के लिए लगाया गया था, तथा मुखबिर भी लगाए गए थे आज दिनांक- 12-07-2021को 10-11 बजे सूचना प्राप्त हुई के थाना बिजुरी मध्य प्रदेश बड़तराई अंग्रेजी शराब दुकान से एक व्यक्ति हीरो होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 16-D- 8041 नीले रंग के दो बड़े पीछे लगे कंटेनर में अग्रेजी शराब रख कर खोगापानी,झगराखांड़ होते हुऐ मनेद्रगढ़ तरफ अवैध शराब खपाने के लिऐ मनेंद्रगढ़ की ओर जाने वाला है, कि प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी अपने सहयोगियों को साथ लेकर मुखबिर बताये स्थान झगराखाड़ रेलवे फाटक के पास घेराबंदी करने पर बिजुरी मध्य प्रदेश की तरफ से मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 16 डी 8041का चालक मोटरसाइकिल के पीछे नीले रंग के दो दूध वाले बडे़ कंटेनर रखे हुए आया,जिसे रोककर चेक किया गया चेक करने पर दोनों कंटेनरों में कुल -180 पाव गोवा अंग्रेजी शराब जिसकी मात्रा- 32 लीटर 400 मिलीग्राम है कीमती-₹18.900/रुपये तथा अवैध शराब परिवहन में उपयोग की गई,हीरोहोंडा मोटरसाइकिल क्रमांक-C.G.16-D-8040 को जप्त कर आरोपी अजय सेन पिता अम्बिका प्रसाद सेन उम्र-21वर्ष निवासी-लेदरी बड़ी दफाई थाना झगराखांड़ के विरुद्ध अप.क्र.269/2021धारा 34(2 )आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जाकर आरोपी को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बैकुंठपुर के न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी-अजय सेन पिता अम्बिका प्रसाद सेन उम्र-21वर्ष निवासी-बड़ी दफाई लेदरी थाना झगराखांड़ काजेल बारंट जारी होने पर जिला जेल बैकुंठपुर दाखिल कराया गया है,झगरा खाड पुलिस की कार्यवाही से निश्चित ही अवैध शराब तस्करी में अपनाए गए नऐ तरीके में भी अंकुश लगेगा…।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें   शहर व देहात क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में, 7 बाइक बरामद

इस वजह से हुई मानसून में देरी

सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:

  • सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।

  • न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

  • दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।

  • मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।

  • केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।

  • वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अवैध नशीली पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही जारी, 5.93 ग्राम बर्फ ड्रग जप्त

मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 3 पुलिस अफसरों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का उत्कृष्टता मेडल...

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

news

छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

Published

on

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री Shiv Dahariya ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और सरकार किसानों से धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। डहरिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में सुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

पूर्व मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक अराजकता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद जैसा माहौल बन गया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अवैध नशीली पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही जारी, 5.93 ग्राम बर्फ ड्रग जप्त

शिव डहरिया ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं को भी निशाना बनाकर काम किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार के भीतर ही असंतोष का माहौल है और राजनीतिक आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की।

खाद की कमी और धान खरीदी पर हमला: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और वर्तमान सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है, जिससे किसान और आम जनता बेहद परेशान हैं

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: सरकारी आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

सुशासन का अभाव: उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। उनके अनुसार आदरणीय मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है

नेताओं को टारगेट करने का आरोप: डहरिया ने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के ही कुछ नेताओं को टारगेट करके काम किया जा रहा है

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending